लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों ने CRPF के स्थानीय जवान की हत्या की

By स्वाति सिंह | Updated: July 30, 2018 01:10 IST

नासिर अहमद राथर केंद्रीय रिजर्व पुलिस पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थानीय कांस्टेबल थे।

Open in App

श्रीनगर, 30 जुलाई: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने रविवार को एक सीआरपीएफ के जवान के घर में घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नासिर अहमद राथर केंद्रीय रिजर्व पुलिस पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थानीय कांस्टेबल थे। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नैरा इलाके में अज्ञात आतंकी उनके घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राथर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और हमलावरों की तलाश जारी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

इससे पहले आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में शुक्रवार रात राज्य पुलिस के एक एसपीओ को अगवा कर लिया था। फिलहाल, पुलिस ने उसे आतंकियों की चंगुल से मुक्त कराने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रखा है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, अगवा किए गए एसपीओ का नाम शकील अहमद है। उसे शुक्रवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों ने छन्न कितर त्राल से अगवा किया है। आतंकियों ने अगवा करने के बाद उसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल की है।

एसपीओ को अगवा किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर उसे बचाने के लिए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रखा है। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि त्राल में हिजब कमांडर हमाद खान ने कुछ समय पहले पोस्टर जारी कर सभी पुलिस एसपीओ को नौकरी छोड़ने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है