लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मिली देशभक्त होने की सजा! आतंकवादियों की गोली से महिला की मौत, युवक की हालत नाजुक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 5, 2019 11:54 IST

पुलिस अभी तक मामले को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है लेकिन अपुष्ट खबरों में बताया जा रहा है कि महिला और युवक द्वारा सुरक्षाबलों की मदद किए जाने के कारण आतंकवादियों ने उन्हें निशाना बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक महिला और युवक को मारी गोलीआतंकवादी हमले में महिला की मौत, युवक ही हालत नाजुक

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नरबल गांव में बुधवार (5 जून) को आतंकवादियों ने एक महिला और एक युवक पर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने दोनों पर गोलियां चला दीं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आतंकियों की गोली से जख्मी महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया और युवक ही हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी युवक महिला का संबंधी बताया जा रहा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया ‘‘आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में आज सिंगू-नरबाल इलाके में एक महिला और एक युवक पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नगीना बानो के तौर पर हुई है। अधिकारी के अनुसार, विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घायल शख्स का नाम मोहम्मद सुल्तान है।

महिला और युवक को आतंकवादियों ने निशाना क्यों बनाया, अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इस मामले में तहकीकात की बात कर रही है लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि महिला और युवक को देश भक्त होने की सजा मिली है। 

अपुष्ट खबरों के मुताबिक महिला और युवक सुरक्षाबलों का साथ दे रहे थे इसलिए आतंकवादियों ने उन्हें निशाना बनाया और हमला कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक 2017 में महिला के पति हत्या भी आतंकवादियों ने की थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में आम नागरिकों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने का यह पहला मामला नहीं है, पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाइंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार