लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः यूपी की जेलों में लाए गए हैं घाटी से हिरासत में लिए गए सैकड़ों लोग, अलग बैरक का इंतजाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 08:05 IST

5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटाने के फैसले के बाद तमाम लोगों को हिरासत में लिया गया जिन्हें यूपी की जेलों में भी रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा की जेल में भेजे गए कैदियों के लिए अलग बैरक में रखा गया है।हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग 18 से 45 साल के बीच के हैं। उनके परिजनों से भी मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा।

जम्मू कश्मीर से हिरासत में लिए गए करीब 285 लोगों को उत्तर प्रदेश की जेलों में रखा गया है। इसमें आगरा में ही 85 लोग शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 5 अगस्त को आर्टिकल 370 हटाने के फैसले के बाद तमाम लोगों को हिरासत में लिया गया जिन्हें यूपी की जेलों में भी रखा गया है।

आगरा की जेल में भेजे गए कैदियों के लिए अलग बैरक में रखा गया है। उनके परिजनों से भी मुलाकात नहीं करने दिया जा रहा। हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग 18 से 45 साल के बीच के हैं। सिर्फ कुछ लोग ही 50 साल पार हैं। इसमें नेता, कॉलेज स्टूडेंट्स, पीएचडी स्कॉलर, प्रीचर, टीचर, व्यापारी और सुप्रीम कोर्ट के वकील शामिल हैं।

आगरा जोन के डीआईजी (जेल) ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि कश्मीर की अलग-अलग जेलों से कैदियों को यहां लाया जा रहा है। फिलहाल आगरा केंद्रीय कारागार में 85 कैदी हैं। उन्हें उच्च सुरक्षा में रखा गया है। संभव है कि अधिक कैदियों को यहां लाया जा सकता है। वेरिफेकशन के बाद उनके परिजनों से मिलने की अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा जेल में उनके लिए कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं किए गए हैं।

यूपी की जेलों में बंद कैदियों की सामान्य मांग अंग्रेजी समाचार पत्र है। उन्हें अन्य कैदियों के साथ खाना दिया जा रहा है। उन्हें जेल परिसर में घूमने की भी अनुमति है। फिलहाल कैदियों को अपने परिजनों से मिलने का इंतजार है।

पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने का प्रस्ताव लाया गया था। तब से घाटी में हालात तनावपूर्ण हैं। इस दौरान जम्मू कश्मीर में कम से कम 290 लोगों को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं