लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंवादियों को किया ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 18:41 IST

सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां कि इमाम साहिब के परगोची बाग के पास कुछ आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने सर्च घेराबंदी कर जैसे ही सर्च ऑपरेशन चलाया, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर के इमाम साहिब इलाके के परगोची बाग के पास छिपे थे आतंकवादीसूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में शनिवार (6 अप्रैल) को मुठभेड़ के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमाम साहिब इलाके के परगोची बाग के पास सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया थी। 

सुरक्षाबलों को इस जगह पर आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंकर जैसे कार्रवाई शुरू की, छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर करने में देरी नहीं की।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ वाली जगह से भारी हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है और मारे गए आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है। इसी बीच सुरक्षा कारणों के चलते शोपियां और आस-पास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि पिछले महीने भी सुरक्षाबलों ने शोपियां में 3 आतंकियों को मार गिराया था। दरअसल, आतंकियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरक्षाबलों को आधा दर्जन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर कर दिए गए थे। 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल चुन-चुनकर आतंकियों का सफाया कर रहे हैं। इसी के चलते गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ एक संदिग्ध शख्स लगा जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा। सुरक्षाबालों ने संदिग्ध लश्कर आतंकी फिरदौस खान को उत्तरी कश्मीर के तंगमार्ग क्षेत्र के जंगपल से हथगोले के साथ दबोचा। संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया