लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, एक शॉपिंग मॉल के पास से दो आतंकवादी गिरफ्तार, पांच किलो आईईडी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 27, 2021 22:34 IST

जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों की गिरफ्तार से जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया है। 

जम्मूः जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शापिंग माल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने आप्रेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।

पकड़े गए आतंकी का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से निकले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट से हैं जिसकी पहचान नदीम उल हक निवासी बनिहाल के रूप में हुई है। नदीम को एसओजी की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर भठिंडी के मलिक मार्केट कांप्लेक्स से दबोचा है। नदीम के साथ उसका एक और साथी भी पकड़ा गया है। जिसे पाकिस्तान के मुलतान का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दूसरी आतंकी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

बड़ा आतंकी हमला टल गया

हालांकि डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस ने 5 से 6 किलोग्राम वजन का एक और आईईडी बरामद किया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गे से बरामद की गई है। इसे किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगाया जाना था। इस रिकवरी से बड़ा आतंकी हमला टल गया है। नदीम से एसओजी के अधिकारी पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बरामद आइईडी उसने कहां लगानी थीं और उसे इस काम के लिए जम्मू भेजने वाले उसके आका कौन हैं।

पहले भी नाकाम हो चुकी है साजिश

इससे पहले भी जम्मू में आतंकी संगठनों ने आइईडी धमाके करवाने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें नाकाम बना दिया। इससे पहले 14 फरवरी को भी जम्मू पुलिस ने अल बदर आतंकी संगठन के आतंकी सोहेल बशीर निवासी पुलवामा को सात किलो आइईडी  के साथ रघुनाथ बाजार से पकड़ा गया था। वह जम्मू में रहकर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों की रैकी कर रहा था। सोहेल चंडीगढ़ में नर्सिंग का छात्र था और उसे पाकिस्तान में बैठे उसके आकाओं ने जम्मू दहलाने के लिए आइईडी सौंपी थी।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू