लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच इस साल की 8वीं मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, 10 दिनों में 13 मारे गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 10, 2022 10:45 IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के हुसैनपोरा गांव में रविवार रात को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। बताया गया है कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल-बद्र के दो शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअल-बद्र के दो शीर्ष आतंकवादियों को कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराया।खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना ने रविवार रात शुरू किया था ऑपरेशन।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद, आतंकियों की पहचान की जा रही है।

जम्मू: इस साल की 8वीं मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल बद्र के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा बढ़ कर 13 पहुंच गया है। दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के हुसैनपोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गत रविवार रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अल-बद्र के दो शीर्ष आतंकवादियों को मार गिराया। 

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। यह वर्ष 2022 की 8वीं मुठभेड़ थी। सुरक्षाकर्मी इन दस दिनों में 13 आतंकियों को ढेर कर चुके हैं। मारे गए इन आतंकियों में छह पाकिस्तानी आतंकी थी।

सुरक्षाबलों को गांव में आतंकियों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

पुलिस के अनुसार रविवार शाम को यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबल आतंकियों के छिपे ठिकाने के पास पहुंचे, आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि इसके बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर मौजूद आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा लेकिन वे नहीं माने। इस साल की शुरुआत से विशेष तौर पर दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। इस साल अब तक मारे गए 13 आतंकियों में सात इसी इलाके में मारे गए हैं।

लोगों के बीच से सुरक्षाबलों को मिल रही खुफिया जानकारी

इससे पहले चार जनवरी को कुलगाम के ओके इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तौयबा के छद्म संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया था। इनके पास से एक एके राइफल व पिस्टल बरामद की गई थी। इसके अलावा पांच जनवरी को पुलवामा में जैश के तीन आतंकी मारे गए थे।

अधिकारियों का दावा है कि आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही इस सफलता का कारण लोगों के बीच से आ रहीं खुफिया सूचनाएं हैं। पुष्ट सूचनाओं के कारण सुरक्षाबलों को जबरदस्त सफलता मिली है। हाल ही में आईजी कश्मीर विजय कुमार ने स्वीकार किया था कि मजबूत इनपुट के कारण आतंकियों को काफी नुकसान हुआ है। हमारे पास आने वाली सूचनाओं में 80 फीसदी मानवीय सूचनाएं हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे