लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: हाजीपीर में दो पाक सैनिक ढेर, पुंछ में पाक गोलाबारी में फंसे स्कूली बच्चे

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 14, 2019 20:31 IST

जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन थम नहीं रहा है। नौबत यह है कि बच्चों को स्कूल के भवन में ही जान बचाने के लिए छिपना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअपने जवानों की मौत से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।हाजीपीर दर्रे इलाके में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी के चलते सीमा से लगते स्कूलों पढ़ाई का काम ठप्प हो गया है।

भारतीय सेना ने एलओसी पर उस हाजीपीर दर्रे पर दो पाक सैनिकों को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया जो उड़ी और पुंछ को मिलाता है। इस घटना से बिफरी पाक सेना ने आज पुंछ के कई सेक्टरों में भीषण गोलाबारी की जिस कारण कई स्कूलों के बच्चे स्कूलों में ही कैद होकर रह गए थे।

10 और 11 सितम्बर की रात को हाजीपीर दर्रे में पाकिस्तान द्वारा बार-बार युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने युद्धविराम के उल्लंघन का मुहंतोड़ जवाब देते हुए दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाक सेना ने एक सैनिक के मारे जाने की बात स्वीकार की है पर सेना द्वारा जारी वीडियो में पाक सेना दो जवानों के शव लेकर जाती दिख रही है। पाकिस्तान के द्वारा युद्धविराम की यह कोई पहली घटना नहीं है इस साल पाकिस्तान 1889 बार सीजफायर का उलंघन कर चुका है।

यह आंकड़ा 2018 में 1629 बार था जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन किया था। यह आंकड़ें दर्शाते है की सीजफायर का उल्लंघन कम होने के बजाए दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। भारतीय सैनिकों द्वारा मारे गए अपने जवानों के शव लेने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंड़ा लहराते हुए आए थे और शव ले गए थे।

दो दिन पहले की इस घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भी आज एलओसी पर कई चौकियों और गांवों पर भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे। गोलाबारी और मोर्टार दागने की कार्रवाई सुबह 10 बजे के आसपास बालाकोट और मनकोट इलाके में शुरू हुई। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही के बाद पाक सेना के कुद जवानों के हताहत होने का दावा किया जा रहा है पर आधिकारिक आंकड़ा नहीं मिला है। सेना कहती थी कि पाक सेना की कई चौकिओं को क्षति पहुंचाई गई है।

पुंछ जिले में एलओसी से लगे हुए गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान सैनिकों ने शनिवार को मोर्टार से गोले दागे और भारी गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट और मानकोट क्षेत्र में सुबह दस बजे गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम जानकारी मिलने तक दोनों ही तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी। पुंछ के जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में इस ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सीमा पर रहनेवाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानधारा ३७०सीजफायरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण