लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के कंगन इलाके में मुठभेड़, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मार गिराये तीन आतंकी

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2020 11:04 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह से शुरू हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तीन आतंकी मार गिराये गए हैं। सुरक्षाबलों की ओर से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के बाद ये मुठभेड़ शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकी पुलवामा के कंगन इलाके में आज सुबह शुरू हुई थी मुठभेड़, तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने चलाई गोली

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गये आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं। अभी इस बारे में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलवामा के कंगन इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

इससे पहले मंगलवार को भी पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने त्राल के साइमोह की पाम्पोश कॉलोनी को घेर लिया। 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के जब इलाके को घेरा जा रहा था तब वहां छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि दूसरे आतंकवादी को रिहायशी इलाके की ओर भागते देखा गया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों ने आखिरकार आतंकवादी को ढूंढ निकाला। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद दोनों ओेर से मुठभेड़ हुई जिसमें दूसरा आतंकवादी भी मारा गया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं