लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर-बारामुल्ला हाइवे पर स्कूटी सवार IS के तीन आतंकी ढेर, CRPF का जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 5, 2020 18:46 IST

जम्मू-कश्मीरः हमला श्रीनगर-बारामुल्ला हाइवे पर लावेपोरा नारबल इलाके में हुआ। इस इलाके में नाके पर बुधवार को स्कूटी पर आए तीन आतंकियों ने अचानक केरिपुब जवानों पर हमला बोल दिया। केरिपुब की 73वीं बटालियन के सतर्क जवानों ने भी तुरंत हरकत में आते हुए जवाब में गोलीबारी की। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पहली बार आईएस के आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया। तीन आतंकी एक स्कूटी पर सवार होकर आए और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर आत्मघाती हमला बोला तो एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार आईएस के आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमले के लिए स्कूटी का इस्तेमाल किया। तीन आतंकी एक स्कूटी पर सवार होकर आए और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर आत्मघाती हमला बोला तो एक जवान मौके पर ही शहीद हो गया। तुरंत की गई जवानों की कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। तीसरा जख्मी हालत में भागा पर धर लिया गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई।

यह हमला श्रीनगर-बारामुल्ला हाइवे पर लावेपोरा नारबल इलाके में हुआ। इस इलाके में नाके पर बुधवार को स्कूटी पर आए तीन आतंकियों ने अचानक केरिपुब जवानों पर हमला बोल दिया। केरिपुब की 73वीं बटालियन के सतर्क जवानों ने भी तुरंत हरकत में आते हुए जवाब में गोलीबारी की। 

इस गोलीबारी में भाग रहे दो आतंकियों को वहीं ढेर कर दिया गया। गोलीबारी में एक नागरिक के घायल होने की भी सूचना है। मौके से घायल अवस्था में फरार तीसरे आतंकी को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के बाद जिंदा पकड़ लिया गया लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गईा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने यह हमला सुबह 11.30 बजे के करीब किया। हाइवे पर स्थित लावेपोरा नारबल इलाके में वाहनों की जांच के लिए केरिपुब की 73वीं बटालियन ने यह नाका स्थापित किया था। इस नाके से कुछ ही दूरी पर टीके कालेज भी है। 

स्कूटी पर सवार तीन आतंकी अचानक नाके पर पहुंचे और वहां तैनात जवानों पर गोलीबारी करते हुए फरार होने की कोशिश करने लगे। इस बीच केरिपुब का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन लेते हुए भाग रहे आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। इस दौरान दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया गया।

तीसरे आतंकी को भी गोली लगी परंतु वह घायल अवस्था में साथ लगते रिहायशी इलाके में छिप गया। तभी हमले के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे एसओजी, सेना व केरिपुब के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तीसरे आतंकी की तलाश शुरू कर दी। 

करीब एक घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद तीसरे आतंकी को सुरक्षाबलों ने जिंदा पकड़ लिया गया था लेकिन वह जख्‍मों की ताव को सहन नहीं कर पाया था। मारे गए तीनों आतंकवादी इस्लामिक स्टेट आफ जम्मू कश्मीर संगठन के हैं। इनमें से एक की पहचान खतिब निवासी अनंतनाग के तौर पर हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल केरिपुब जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीसीआरपीएफलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया