लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से भाग रहे आतंकियों के नए ठिकाने बन रहे हैं राजौरी, पुंछ और किश्तवाड़ के इलाके

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 7, 2023 11:33 IST

कश्मीर से सटे हुए किश्तवाड़ जिले में भी आतंकियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस कहती थी कि इस जिले में अधिकतर स्थानीय आतंकी हैं या फिर कश्मीर से मूव करने वाले हैं।

Open in App

श्रीनगर: सुरक्षाबलों के दबाव के चलते कश्मीर से भाग रहे आतंकी अब राजौरी, पुंछ तथा किश्तवाड़ के इलाकों को सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं। इन तीनों जिलों में पिछले दिनों होने वाली मुठभेड़ें, सुरक्षाबलों पर होने वाले घातक हमले और बरामदगियां इसका सबूत हैं।

इस वर्ष जनवरी से अब तक तीनों जिलों में हालांकि दर्जनों आतंकियों को मार डाला गया है। समाचार भिजवाए जाने तक राजौरी में एक आतंकी और मारा गया था तथा दो से तीन को घेरे में ले रखा था।

पर यह भी सच था कि राजौरी तथा पुंछ के जिले सेना के लिए सबसे अधिक सिरदर्द इसलिए बन गए थे क्योंकि एलओसी से सटे होने के कारण पाक सेना ने अब घुसपैठ के लिए इन्हीं दोनों जिलों पर अपना ध्यान केंद्रित कर आतंकियों को धकेलना तेज किया हुआ है।

अधिकारियों ने इसे माना है कि इन दोनों जिलों में विदेशी आतंकियों का जमावड़ा है। हालांकि जम्मू रेंज के एडीजीपी मुकेश सिंह इसे मानते थे कि आतंकियों के तीन से चार दल इन जिलों में एक्टिव हैं।

पर वे भी इसके प्रति कोई जानकारी नहीं दे पाते थे कि इन समूहों में कुल कितने आतंकी हैं। वैसे एक सूत्र के बकौल, ताजा घुसे 25 से 30 आतंकी कुछेक स्थानीय आतंकियों के सहारे इन दोनों जिलों में आतंकवाद को पुनः जिन्दा करने में कामयाब हुए हैं।

दोनों जिलों में सबसे अधिक भयानक वे दो दिन माने जाते रहे हैं जब आतंकियों ने 20 अप्रैल को पुंछ के भाटा धुरियां और फिर 5 मई को राजौरी के केसर क्षेत्र में घात लगाकर सेना के कुल 10 जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।

हालांकि उसके बाद गुस्साई सेना ने आतंकियों को जड़ से उखाड़ने में कोई कसर तो नहीं छोड़ी पर फिलहाल उम्मीद के मुताबिक कामयाबी इसलिए हाथ नहीं लग पा रही है क्योंकि उस पार से आतंकियों की नफरी आती ही जा रही है।

वैसे कश्मीर से सटे हुए किश्तवाड़ जिले में भी आतंकियों की संख्या बढ़ने लगी है। पुलिस कहती थी कि इस जिले में अधिकतर स्थानीय आतंकी हैं या फिर कश्मीर से मूव करने वाले हैं। कुछेक आतंकियों को इस जिले में भी मार गिराया गया है पर खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस