लाइव न्यूज़ :

साउथ-नार्थ कश्मीर के पांच गांवों में एक साथ तलाशी अभियान, सेना, BSF और CPRF मिशन पर 

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 24, 2020 16:20 IST

सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवान शोपियां के तीन गांवों जबकि उत्तरी कश्मीर में सेना की 13 आरआर, बीएसएफ की 45 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान अभियान चलाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों से अभी तक मिली जानकारी के आधार पर ही सुबह ये सर्च आपरेशन शुरू किए गए थे। सभी इलाकों की घेराबंदी करने के बाद घर-घर की तलाशी ली। अभी तक किसी आतंकी के देखे जाने या फिर इलाके में मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जिन तीन गांवों में यह अभियान चला रहा है उनमें चेक चोलन, ट्रेंज और सुगन शामिल हैं।

जम्मूः अधिकारियों ने इसे माना है कि साउथ व नार्थ कश्मीर में आतंकियों का जबरदस्त खतरा पैदा हो गया है। उनके बकौल, बड़ी संख्या में आतंकियों के इन क्षेत्रों में घुस आने की खबरें हैं और इन खबरों के बाद साउथ व नार्थ कश्मीर के पांच गांवों में एक साथ तलाशी अभियान छेड़ा गया है।

ये अभियान पांच गांवों में चल रहा है। इनमें शोपियां के तीन गांव भी शामिल हैं। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवान शोपियां के तीन गांवों जबकि उत्तरी कश्मीर में सेना की 13 आरआर, बीएसएफ की 45 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान अभियान चलाए हुए हैं। अभी तक कहीं से भी आतंकी मुठभेड़ की सूचना नहीं है।

जानकारी के आधार पर ही सुबह ये सर्च आपरेशन शुरू किए गए थे

सुरक्षाबलों से अभी तक मिली जानकारी के आधार पर ही सुबह ये सर्च आपरेशन शुरू किए गए थे। सुरक्षाबलों के सयुक्त दलों ने सभी इलाकों की घेराबंदी करने के बाद घर-घर की तलाशी ली। अभी तक किसी आतंकी के देखे जाने या फिर इलाके में मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां के जिन तीन गांवों में यह अभियान चला रहा है उनमें चेक चोलन, ट्रेंज और सुगन शामिल हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यहां आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। ये अभियान अब समाप्ति की ओर है।

आपको जानकारी हो कि 10 जून को शोपियां जिले के सुगन इलाके में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। आज जब यहां एक बार फिर आतंकियों की मौजूदगी खबर मिली तो सुरक्षाबलों ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया। वहीं यारीपोरा कुलगाम के पीरबल इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया गया। यहां सुरक्षाबलों ने घर-घर की तलाशी ली और लोगों के पहचान पत्र की जांच की।

इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा के सुंबल इलाके सोदन्नारा गांव में भी सेना की 13 आरआर, बीएसएफ की 45 बटालियन ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। यहां भी अभी तक आतंकवादियों की मौजूदकी की कोई सूचना नहीं है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि यहां तलाशी अभियान पूरा हो चुका है और अब जवान वापस अपनी यूनिटों में लौट गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीआरपीएफसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण