लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों का पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद

By विनीत कुमार | Updated: August 14, 2020 10:31 IST

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में पुलिस की एक टीम पर शुक्रवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में पुलिसकर्मियों पर आतंकियों ने किया हमलाआतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने की सूचना, एक पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दो पुलिसकर्मी शदीह हो गए हैं जबकि एक पुलिसकर्मी घायल है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। 

कश्नीर जोन पुलिस ने इस हमले के बारे में ट्वीट कर बताया, 'नौगाम बाइपास के करीब आतंकी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। तीन पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए। उन्हें तत्काल अस्पकाल ले जाया गया जहां दो शहीद हुए। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया गया। जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।' 

लोकमत संवाददाता सुरेश डुग्गर के अनुसार शहीद होने वाले पुलिस जवानों की पहचान आईआरपी की 20वीं बटालियन के इश्‍फाक अयूब और फयाज अहमद के रूप में की गई है। वहीं, घायल जवान की पहचान मुहम्‍मद अशरफ के तौर पर हुई है।

ये हमला स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले किया गया है। हालांकि, 15 अगस्त को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आतंकियों के किसी भी गलत मंसूबे को नाकाम करने के लिए घाटी और शहर के कई स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी मात्रा में तैनाती की गई है।

वहीं, कश्मीर के आईडीपी विजय कुमार ने कहा कि पुलिस पार्टी पर हुए आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। उन्होंने कहा कि दो आतंकी आए और उन्होंने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील