लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से किया हमला, एक जवान शहीद

By स्वाति सिंह | Updated: September 30, 2018 08:12 IST

Terrorists attacked police station in Shopian: आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है। शाहिद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है।

Open in App

जम्मू, 30 सितंबर: जम्मू कश्मीर के शोपियां में रविवार को सुबह आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस का जवान शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है। शाहिद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है।

फिलहाल सुरक्षाबालों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया। 

इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दो इलाकों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पहली मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरू शाहबाद इलाके में हुई थी। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया था। एक जवान भी शहीद हुआ था। दूसरी मुठभेड़ श्रीनगर शहर के नूरबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि अनंतनाग जिले के काजीगुंड में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा था कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस