लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, 3 घायल, एक नागरिक की भी गई जान

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 1, 2020 08:30 IST

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकी हमले की जानकारी देते हुए कहा है, 'सोपोर में मॉडल टाउन में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।'

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, आंतकी की तलाश जारी है, इलाके को सील कर दिया गया है।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने बताया है कि उनके एक जवान शहीद हो गए हैं और तीन घायल हैं।

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पेट्रोलिंग पार्टी पर आज (एक जुलाई) सुबह आतंकी हमला हुआ है। इस आंतकी हमले में सीआरपीएफ (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। सीआरपीएफ ने बताया, आतंकी हमले में CRPF के एक जवान और एक सिविलियन की मौत हो गई। सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत गंभीर है जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सीआरपीएफ ने बताया, जम्मू-कश्मीर के सोपोर में  CRPF के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है। आतंकियों ने घात लगाकर बुधवार (1 जुलाई) को सुबह सीआरपीएफ (CRPF) की एक पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। आतंकियों ने पट्रोलिंग कर रहे जवानों पर खुलेआम फायरिंग की। ये फायरिंग रेबन इलाके में हुई। 

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने एक नाका पार्टी पर हमला किया। कुछ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और एक नागरिक के घायल होने की सूचना है। इलाका बंद और तलाशी अभियान शुरू कर दी गई है। 

टीवी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घायल हुए जवान सीआरपीएफ (CRPF) 179 बटालियन के थे।  कुछ टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ टीम पर हुए इस आतंकी हमले के दौरान एक आम नागरिक की मौत भी हुई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है खबर में अधीक जानकारी के लिए इतंजार है।

 त्राल में जारी है मुठभेड़

इधर सोपोर में आतंकी हमल हुआ और उधर त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को पुलवामा के त्राल में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव