लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया, रात से जारी है मुठभेड़

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2020 08:28 IST

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। सूत्रों के अनुसार यहां 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के शारशाली ख्रू इलाके में मंगलवार रात से जारी है मुठभेड़सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ अब भी जारी है। ये मुठभेड़ मंगलवार रात से अवंतीपोरा के शारशाली ख्रू इलाके में चल रही है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल है।

सूत्रों के अनुसार इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने संदिग्ध जगह के चारों ओर घेराव बढ़ा दिया और तलाशी अभियान भी जारी है। 

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकी सक्रिय हुए हैं। पिछले हफ्ते हंदवाड़ा में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे। वहीं, सेना के एक कर्नल और मेजर समेत 5 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। हंदवाड़ा जिले में ही सोमवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक पट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। इस घटना में 3 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए।

वहीं, मंगलवार को आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन की सहायता करने वाले एक व्यक्ति को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। तांता गांव में एक संदिग्ध आतंकवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस और सेना ने क्षेत्र में मंगलवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति ने सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ कर भागने की कोशिश की और बहुत देर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर