लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकी हमला, दो नागरिकों की मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: October 5, 2018 12:54 IST

आतंकियों ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ है। इस आंतकी हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने श्रीनगर के कारफल्ली मोहल्ले में नेशनल कांप्रेंस के तीन कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाया है। इस हमले में घायल तीन कार्यकर्ताओं में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। आतंकियों ने खुलेआम फायरिंग करते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है।

श्रीनगर के एसएसपी इम्तियाज इस्माइली ने हमले के बारे में मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो लोगों की मौत हो गई है। जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनका राजनीति से ताल्लुक था। हम और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 13 साल बाद आठ अक्टूबर से राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। आतंकियों ने चुनाव ना होने देने की धमकी भी दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि आतंकियों ने माहौल खराब करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। इस बार घाटी में होने वाले निकाय चुनाव का नेशनल कांफ्रेंस और पीपीडी ने बहिष्कार करने की घोषणा की है। बता दें कि ये दोनों ही वहां की प्रमुख पार्टियां हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने हर जगह अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है