लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सचिवालय की इमारत से उतरा राज्य का झंडा, लहराया गया केवल तिरंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2019 16:56 IST

राज्य से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिला विशेषअधिकार खत्म हो चुका है। इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर का अपना अलग संविधान और झंडा होता था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर स्थित सचिवालय से हटाया गया जम्मू-कश्मीर का झंडाअनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार सचिवलय पर लहरा रहा है केवल तिरंगा

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब श्रीनगर सचिवालय से भी राज्य का झंडा हटा लिया गया है। इस बिल्डिंग पर अब राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लहरा रहा है। इससे पहले इस बिल्डिंग सहित तमाम सरकारी इमारतों पर दोनों झंडे लगे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार अब सभी सरकारी दफ्तरों पर तिरंगा ही फहराया जाएगा। हालांकि, अभी फिलहाल सभी सरकारी इमारतों से राज्य के झंडे को नहीं हटाया गया है। 

संसद के हाल में खत्म हुए सत्र के दौरान 5 अगस्त को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया था। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने और राज्य के पुनर्गठन संबंधित प्रस्ताव पेश किया था। सरकार इसे राज्य सभा और फिर लोकसभा में पारित कराने में कामयाब रही।

बदली हुई परिस्थिति के तहत अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषअधिकार खत्म हो गये हैं। इससे पहले तक जम्मू-कश्मीर का अपना अलग संविधान और झंडा होता था। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन प्रस्ताव के मुताबिक अब यह दो हिस्सों में बंट गया है। जम्मू-कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश है। लद्दाख को भी इससे अलग कर दिया गया है।

बता दें कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में तनाव की स्थिति बरकरार है। कई इलाकों में पाबंदिया लागू हैं। साथ ही इंटरनेट सहित तमाम संचार व्यवस्था भी बंद है। हालांकि, केंद्र सरकार यह दावा करती रही है कि स्थिति सामान्य है। 

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को कहा कि राज्य में कही भी दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं है और लोगों की खरीद के लिए पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही मलिक ने कहा कि पूर्व में जब कश्मीर में संकट होता था, तो पहले ही हफ्ते में कम से कम 50 लोगों की मौत हो जाती थी। बकौल मलिक, 'हमारा कोशिश थी कि इंसानी जान नहीं जाए। 10 दिन टेलीफोन नहीं होंगे, नहीं होंगे, लेकिन हम बहुत जल्द सब वापस कर देंगे।' 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर