लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में हमलों की चेतावनी दी सभी को, पर खुद को नहीं बचा पाई कश्मीर पुलिस

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2021 11:03 IST

इंडिया रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन के 22 जवानों को लेकर यह बस लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी से वापस लौट रही थी तो मात्र कुछ के जवानों के हाथों में ही हथियार थे। बाकी सिर्फ डंडों से लैस थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद पर हमले की 20वीं बरसी पर आतंकियों ने श्रीनगर में एक पुलिस बस पर हमला किया।मात्र कुछ के जवानों के हाथों में ही हथियार थे।एसओपी के अनुसार, आरओपी के लौट जाने के बाद ऐसी बड़ी मूवमेंट की मनाही है।

जम्मू: कल रात भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर आतंकियों ने श्रीनगर में एक पुलिस बस पर हमला किया था। इस हमले के लिए परिस्थितियां खुद सुरक्षा एजेंसियों ने पैदा की थी इसके प्रति कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

हालांकि, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह इसे आतंकियों की बौखलाहट के साथ ही ‘बदला लेने की कार्रवाई’ के तौर पर निरूपित करते रहे पर पुलिस अधिकारी उन सवालों के जवाब देने से कतरा रहे थे जो भारी चूक के प्रति उठाए जा रहे थे।

जिस पंथा चौक पर आतंकी हमला हुआ, वह पहले भी कई आत्मघाती हमलों का साक्षी रहा है। हर बार परिस्थितियां वहीं थीं जो इस बार हैं।

दरअसल जब इंडिया रिजर्व पुलिस की 9वीं बटालियन के 22 जवानों को लेकर यह बस लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी से वापस लौट रही थी तो मात्र कुछ के जवानों के हाथों में ही हथियार थे। बाकी सिर्फ डंडों से लैस थे क्योंकि उन्हें कानून व्यवस्था की उस ड्यूटी पर तैनात किया गया था जहां सिर्फ डंडे ही चाहिए थे।

बस जब इस चौक में पहुंची तो आरओपी अर्थात रोड ओपनिंग पार्टी कुछ मिनट पहले ही अपना कार्य समेट कर वापस लौट चुकी थी। एसओपी के अनुसार, आरओपी के लौट जाने के बाद ऐसी बड़ी मूवमेंट की मनाही है। 

ऐसे में यह बस कैसे इतने निहत्थे जवानों को लेकर उस चौक से गुजर रही थी जहां आसपास कई सैनिक प्रतिष्ठान हैं पर कोई नाका या गश्त नहीं थी, इसका जवाब फिलहाल नहीं मिल पाया है।

हालांकि, इसके प्रति पुलिस की बात को माना जा सकता है कि जवानों की प्रत्येक मूवमेंट के लिए बुलेट प्रूफ वाहन मुहैया नहीं करवाया जा सकता है क्योंकि आज भी कश्मीर पुलिस के पास बुलेट प्रूफ बसों की भारी कमी है। पर देर शाम अंधेरे में खतरों के बीच अपने गंतव्य की ओर बढ़ती इस पुलिस बस को एस्कार्ट क्यों मुहैया नहीं करवाया गया था यह भी सवाल अभी अनुत्तरित है।

और सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले एक सप्ताह से पुलिस खुद ही श्रीनगर में कोई बड़ा आतंकी हमला होने की चेतावनी जारी कर रही थी। 

इसी चेतावनी के अधार पर उसने पीडीपी तथा पीपुल्स कांफ्रेंस को रैलियां नहीं करने दीं पर अपने आप को वह इन हमलों से न बचा पाई। नतीजतन कश्मीरियों में दहशत का माहौल जरूर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाSrinagarPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं