लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के तीन आतंकी अरेस्ट, 3 हैंड ग्रेनेड, 10 राउंड पिस्टल की गोलियां और 25 राउंड एके 47 की गोलियां बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 4, 2023 18:55 IST

चेकप्वाइट पर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकियों की पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देटीआरएफ के सक्रिय आतंकवादियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद ले रहे थे।पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है उससे एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया है। 

जम्मूः श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तीनों को श्रीनगर के नाटिपोरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। इस बाबत पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक छोटी टीम को हरनबल नाटिपोर में तैनात किया। एक चेकप्वाइट पर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आतंकियों की पहचान इमरान अहमद नजर, वसीम अहमद मुट्टा, वकील अहमद भट्ट के रूप में हुई है। 

जांच में यह पता चला है कि तीनों आतंकवादी श्रीनगर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टीआरएफ से जुड़े और टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला बारूद ले रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के बाद जिस तरह पुलिस ने इन आतंकियों के खिलाफ एक्शन लिया है उससे एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया है। 

तीनों आतंकी बारामुल्‍ला, कमरवाड़ी और पाजलपोरा बिजबेहरा के रहने वाले हैं। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इनके पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 10 राउंड पिस्टल की गोलियां और 25 राउंड एके 47 की गोलियां बरामद की है। साथ ही अन्य सामग्रियां भी इनके पास से बरामद की गई हैं।

बता दें कि गिरफ्तार हुआ एक आतंकी वकील अहमद भट्ट पहले प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसजेके के साथ जुड़ा एक सक्रिय आतंकी था। वह दो साल से जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर सेंट्रल जेल से रिहा हुआ था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीPakistan Armyपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर