लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: बर्फबारी ने होटलवालों की मौज कर दी, किराए आसमान छूने लगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 29, 2026 11:59 IST

Jammu-Kashmir Snowfall: स्टेकहोल्डर्स ने प्रशासन से टूरिस्टों की सुविधा बढ़ाने के लिए बिना किसी रुकावट के सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Open in App

Jammu-Kashmir Snowfall: कश्‍मीर में ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर के टाप विंटर डेस्टिनेशंस पर आक्यूपेंसी रेट्स आसमान छूने लगे हैं। गुलमर्ग के होटल 100% भरे हुए हैं, जबकि सोनमर्ग में यह 70% तक पहुंच गया है, क्योंकि पूरे भारत और बाहर से टूरिस्ट बर्फ से ढकी घाटी में उमड़ रहे हैं।

बर्फ के नजारे लूटने के लिए कश्‍मीर आने वाले उत्‍साहित पर्यटकों ने कहा है कि घाटी की बर्फ जैसी कोई जगह नहीं है। टूरिस्टों ने इन जगहों को बेजोड़ बताया है यहां तक ​​कि इंटरनेशनल जगहों से भी बेहतर।

गुजरात की स्कीयर खुशबू, जो रेगुलर आती रहती हैं, ने कहा कि उन्होंने कई जगहों पर स्कीइंग की है, लेकिन उन्हें दूसरी जगहों के मुकाबले गुलमर्ग ज्‍यादा पसंद है। वे कहती थीं कि यह सच में धरती पर स्वर्ग है।

इसी तरह, पंजाब के रहने वालों के एक ग्रुप ने गुलमर्ग में छह दिन के स्कीइंग एडवेंचर के बाद वहां के लोगों से बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने आने का आग्रह किया। उनका कहना था कि गुलमर्ग का कोई मुकाबला नहीं है।

पहली बार आई सानिया ने खुशी से कहा कि यह एक अप्रत्याशित खुशी और आनंद था। हमने स्कीइंग और गोंडोला राइड का आनंद लिया। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, और मौसम का कोई मुकाबला नहीं है।

गुलमर्ग डेवलपमेंट अथारिटी के सीईओ तारिक हुसैन कहते थे कि उन्होंने एडवेंचर पसंद करने वालों को विंटर थ्रिल्स का अनुभव करने के लिए इनवाइट किया है। उन्होंने बर्फबारी के बाद होटलों में 100% आक्यूपेंसी की पुष्टि की।उनका कहना था कि गुलमर्ग आएं और विंटर एडवेंचर एक्टिविटीज के रोमांच का अनुभव करें। गुलमर्ग हर उस टूरिस्ट का है जिसके लिए यह स्कीइंग और दूसरी बर्फ की एक्टिविटीज के लिए पहली पसंद है।

सुरक्षा पर जोर देते हुए, सीईओ ने टूरिस्टों को अधिकारियों के साथ सहयोग करने और स्कीइंग के लिए केवल तय स्की ट्रैक का ही इस्तेमाल करने की भी सलाह दी।

इस बीच, सोनमर्ग में भी बर्फबारी के बाद इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई, जहां होटलों में 70% से ज़्यादा आक्यूपेंसी थी। 1 से 27 जनवरी तक, इस जगह पर 87,693 टूरिस्ट आए, जिनमें 77,200 घरेलू टूरिस्ट, 1,225 विदेशी और 9,268 स्थानीय लोग शामिल थे।

बर्फ की सफेद चादर के बीच टूरिस्टों की संख्या में तेजी आई; हालांकि, बिना बताए बिजली कटौती की समस्या सामने आई है। स्टेकहोल्डर्स ने प्रशासन से टूरिस्टों की सुविधा बढ़ाने के लिए बिना किसी रुकावट के सुविधाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात को एक छोटा हिमस्खलन हुआ जिसका बहुत कम असर हुआ और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने जनता और टूरिस्टों को हिमस्खलन वाले इलाकों से सख्ती से बचने की चेतावनी दोहराई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो