लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल मानव बमों के हमलों से निपटने में पूरी तरह से हैं अक्षम!

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 19, 2019 16:04 IST

मानव बम के हमलों से कश्मीर में दहशत कितनी है इसी से स्पष्ट है कि कई बार सुरक्षाकर्मी आम नागरिक की जामा तलाशी लेते हुए हिचकिचा रहे हैं कि कहीं वह मानव बम न हो तो राह चलते लोगों को एक दूसरे से ठीक इसी प्रकार का भय लगने लगा है।

Open in App

खुफिया एजेंसियों की मानव बमों के बारे में नई चेतावनी से सबसे अधिक दहशत का माहौल जम्मू कश्मीर में जहां सुरक्षाबल अब तक कितने मानव बमों के हमलों को सहन कर चुके हैं अब किसी को याद नहीं है, लेकिन इसके प्रति चिंता जरूर है कि भविष्य में ऐसे हमलों की बाढ़ आने की शंका व्यक्त की जा रही है क्योंकि कड़वी सच्चाई यह है कि कश्मीर में तैनात सुरक्षाबल मानव बमों के हमलों से निपटने में पूरी तरह से अक्षम हैं।

अभी तक आत्मघाती हमलों से सांसत में फंसे हुए सुरक्षाबल उनसे निपटने के तरीकों को खोज नहीं पाए थे कि उन्हें मानब बमों के हमलों के रूप में नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर में जो सर्वप्रथम दो मानव बम हमले हुए थे उनमें एक वर्ष 2000 की 25 दिसम्बर को हुआ था इसमें हमलावर मानव बम समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी तो पहला भी इसी साल 19 अप्रैल को हुआ था। तब मानव बम अकेला ही मारा गया था। ताजा मानव बम हमला पुलवामा में 14 फरवरी को हुआ इसमें 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए। इसे स्थानीय कश्मीरी ने अंजाम दिया।

मानव बम के हमलों से कश्मीर में दहशत कितनी है इसी से स्पष्ट है कि कई बार सुरक्षाकर्मी आम नागरिक की जामा तलाशी लेते हुए हिचकिचा रहे हैं कि कहीं वह मानव बम न हो तो राह चलते लोगों को एक दूसरे से ठीक इसी प्रकार का भय लगने लगा है।

अब जबकि इन सालों में अनेकों मानव बम हमले सेना के ठिकानों को उड़ाने के लिए हो चुके हैं, ऐसे में भविष्य में उनके हमले और अधिक बढ़ने की आशंका इसलिए भी है क्योंकि जैश-ए-मुहम्मद गुट ऐसे मानव बमों के हमलों की झड़ी लगाने की बात कर रहा है।

अधिकारी इंकार नहीं करते कि आने वाले दिनों में मानव बमों के हमलों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि आतंकी गुटों ने अब उन्होंने स्थानीय युवकों को भी इसके लिए तैयार करना आरंभ किया है।

मानव बमों से बचाव का साधन, जरीया और रास्ता सुरक्षाबल अभी तक तलाश नहीं कर पाए हैं। शहरों, कस्बों आदि में घूमने वाले आतंकियों में से कौन मानव बम के रूप में प्रशिक्षित होगा कहा नहीं जा सकता। मानव बमों को तलाश करने की कठिनाई इसलिए आती है क्योंकि आतंकियों द्वारा मानव बमों के लिए आरडीएक्स के स्थान पर टीएनटी विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाने लगा है जो मेटल डिटेक्टर की पकड़ में नहीं आता है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया