लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवा सोमवार दोपहर 12 बजे से हो जाएगी बहाल, सरकार ने की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2019 13:12 IST

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद से 5 अगस्त से मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से लैंडलाइन सेवाओं को धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सोमवार से बहाल होगी पोस्टपेड मोबाइल सेवारोहित कंसल ने की घोषणा, घाटी में करीब 40 लाख हैं पोस्टपेड उपभोक्ताओं

जम्मू-कश्मीर में पोस्ट पेड मोबाइल फोन सेवा सोमवार दोपहर से बहाल हो जाएगी। सभी पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाएं सोमवार दोपहर 12 बजे बहाल कर दी जाएंगी। यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने शनिवार को दी। रोहित कंसल ने कहा, 'हमने स्थिति की समीक्षा की है। यह फैसला लिया गया है कि जम्मू-कश्मीर के बाकी बचे इलाकों में मोबाइल फोन सर्विस शुरू कर दी जाएगी। सभी पोस्टपेड मोबाइल सर्विस 14, अक्टूबर सोमवार को दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिये जाएंगे। यह कश्मीर के सभी 10 जिलों में लागू होगा।'

घाटी में 66 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं जिनमें से तकरीबन 40 लाख उपभोक्ताओं के पास पोस्ट पेड सुविधा है। इससे पहले मोबाइल पोस्टपेड सेवा की आज से शुरू होने की खबर थी।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के केंद्र के फैसले के बाद से 5 अगस्त से मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी गयी थी। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से लैंडलाइन सेवाओं को धीरे-धीरे शुरू कर दिया गया था पर मोबाइल सेवाएं अब भी बंद थीं। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले सरकार ने पर्यटकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवायजरी भी हटा ली थी।

लैंडलाइन सेवा आंशिक तौर पर 17 अगस्त को बहाल की गयी थी और चार सितंबर तक करीब सभी 50,000 लैंडलाइनों को बहाल करने की घोषणा की गयी। जम्मू में संचार-व्यवस्था कुछ दिन के भीतर ही बहाल कर दी गयी थी और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी मध्य अगस्त में चालू कर दी गयी । हालांकि, दुरुपयोग के बाद मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा 18 अगस्त को रोक दी गयी थी। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोबाइलपोस्टपेड प्लानधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?