लाइव न्यूज़ :

पुंछ मुठभेड़ का 14वां दिन, ठिकाने की पहचान के लिए जेल में बंद पाक आतंकी को ले गई थी सेना, गोली लगने से घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 24, 2021 13:11 IST

शोपियां में भी एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जिसके बारे पुलिस का कहना था कि वह आतंकियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ मुठभेड़ में सेना के तीन और जवान जख्मी, अब तक 9 जवान हो चुके हैं शहीद।जंगल में ठिकाने की पहचान के लिए जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादी को साथ लेकर गई है सेना।रिपोर्ट के अनुसार आतंकी को भी गोली लगी है, वह घायल हुआ है, 14 दिन से चल रहा मुठभेड़।

जम्मू: पुंछ के मेंढर स्थित नार खास में एक बार मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। चौदह दिनों से चल रही इस मुठभेड़ में आज सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को पूरी तरह से घेर लिया है। दोनों ओर से जारी फायिंरग में अब तक दो पुलिस के जवान सहित सेना का एक जवान घायल हो गया है। 

इस बीच शोपियां में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जिसके बारे पुलिस का कहना था कि वह आतंकियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में मारा गया है।

जेल से ले जाया गया आतंकी घायल

पुंछ जिले में रविवार सुबह आतंकवाद विरोधी अभियान में दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एक जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादी जिसे आतंकी ठिकाने की पहचान के लिए जंगल में ले जाया गया था, वह भी क्रास फायरिंग में घायल हुआ है। 

अधिकारियों ने कहा कि उसे भारी गोलीबारी के कारण मुठभेड़स्थल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में आज सुबह जंगल में सेना और पुलिस संयुक्त तलाशी अभियान चला रही थी तभी आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी के बाद जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भाटा दुरियां इलाके में जब तलाशी दल एक आतंकवादी ठिकाने के पास पहुंचा तभी फायरिंग हुई।  लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जिया मुस्तफा पिछले कई वर्षों से कोट भलवाल जेल में बंद था और शुक्रवार को ही पुलिस ने उसे 10 दिन के रिमांड पर लिया था, ताकि उसकी निशानदेही पर आतंकी ठिकाने की पहचान हो सके।

15 साल पहले पकड़ा गया था जिया मुस्तफ

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रहने वाले ज़िया मुस्तफा ने 15 साल पहले घुसपैठ की थी और वह जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद था। ऐसी खबरें थीं कि वह जेल से ही आतंकियों के संपर्क में था। 

सेना पिछले 14 दिनों से इस क्षेत्र में सबसे लंबे और कठिन आतंकवाद विरोधी अभियान में लगी हुई है। इस  दौरान अब तक दो अधिकारियों समेत नौ जवानों की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर शोपियां जिले में रविवार को आतंकियों ने एक नागरिक पर फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं सुरक्षाबल द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा इलाके के बाबपोरा में स्थित सीआरपीएफ के कैम्प के पास हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया