लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे मोदी, कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे

By सुरेश डुग्गर | Updated: January 4, 2019 17:43 IST

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने वैष्णो देवी से चुनावी रैलियों की शुरूआत कर चुनावी बिगुल बजाया था। इस बार वे जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरूआत भी करेंगें।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए जम्मू को ही चुनने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने वैष्णो देवी से चुनावी रैलियों की शुरूआत कर चुनावी बिगुल बजाया था। इस बार वे जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरूआत भी करेंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर रियासत के लोगों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 15 जनवरी को राज्य के एक दिवसीय दौरे को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। मोदी दौरे के साथ ही जम्मू कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान जम्मू के विजयपुर में प्रतिष्ठित एम्स परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वहां पर प्रधानमंत्री की भव्य रैली भी होगी।

यहीं से प्रधानमंत्री आनलाइन जम्मू-अखनूर फोर लेन परियोजना, लद्दाख विश्वविद्यालय, सुंदरबनी डिग्री कालेज, अखनूर में इंद्रपत्तन पुल, उधमपुर में देविका नदी के सुंदरीकरण कार्य, शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रटले पनबिजली और चिनैनी-सुद्ध महादेव वैकल्पिक राजमार्ग आदि परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

रैना के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव से उनकी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के दौरे पर चर्चा हुई। राम माधव ने प्रधानमंत्री से इस संबंध में बात की और उन्होंने दौरे को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।

विजयपुर में एम्स के शिलान्यास समारोह को लेकर सुरक्षा एजेंसियां चिंतित भी हैं क्योंकि यह स्थल भारत-पाक सीमा से मात्र 7 किमी की दूरी पर है तो हवाई दूरी 2 किमी है। इस क्षेत्र में आतंकी कई बार घुसपैठ कर अपनी उपस्थिति दर्शा चुके हैं।

याद रहे जम्मू-पठानकोट हाईवे पर आतंकवादी कई बार हमले कर चुके हैं। ऐसे इलाके में अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही हैं यहां से पहले भी आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशें हो चुकी हैं। इन इलाकों में सीमा सुरक्षा बल व राज्य पुलिस के जवान मिलकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। गत दिनों सीमा सुरक्षाबल जम्मू फ्रंटियर की कमान संभालने वाले आईजी एनएस जम्वाल लगातार सीमांत क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं। सीमांत क्षेत्र के निवासियों को भी कड़ी चौकसी बरतने की एहतियात दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावविधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन