लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: चार महीनों के बाद फिर पकड़े गए परफ्यूम बम, अमरनाथ यात्रा थी निशाने पर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 2, 2023 18:30 IST

श्रीनगर इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक सहयोगी पकड़ा गया है। पुलिस छानबीन में उसके पास से चार परफ्यूम आईईडी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ कर उसके आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक सहयोगी पकड़ा गया हैपुलिस छानबीन में उसके पास से चार परफ्यूम आईईडी बरामद किए गएपुलिस पूछताछ कर उसके आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है

जम्मू: चार महीनों के अरसे में दूसरी बार किसी हाइब्रिड आतंकी से बरामद चार परफ्यूम बमों ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में जुटे सुरक्षाबलों के पांव तले से जमीन जरूर खिसकाई है। इनका इस्तेमाल अमरनाथ यात्रा में हमले के लिए होना था। इसके बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और कड़ी करने का दावा किया जा रहा है।  अभी तक वे पिछले कुछ महीनों से स्टिकी बमों का मुकाबला करने के लिए जुगाड़ ही तलाश नहीं कर पाए थे। इससे पहले इसी साल 3 फरवरी को आतंकियों से पहली बार एक परफ्यूम बम बरामद किया गया था।

श्रीनगर इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक सहयोगी पकड़ा गया है। पुलिस छानबीन में उसके पास से चार परफ्यूम आईईडी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ कर उसके आतंकी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि हाल की घटनाओं में उसका हाथ था या नहीं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह इन परफ्यूम बमों का इस्तेमाल अमरनाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को निशाना बनाने के लिए करना चाहता था।

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस ने केंद्र शासित प्रदेश के बटमालू बस स्टैंड से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक सहयोगी आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज सुबह यह जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी की पहचान यासिर अहमद इट्टू के रूप में हुई है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि उसके पास से चार परफ्यूम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए।

यासिर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। श्रीनगर पुलिस ने कहा कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/5, आईए अधिनियम की 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 23 के तहत बटमालू थाने में आईआर दर्ज की गई है।

आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही जम्मू कश्मीरमें बड़े हथियारों और गोला बारूद का आना इसलिए संभव हुआ था क्योंकि एलओसी पर न ही तारबंदी थी और न ही इतनी संख्या में सैनिक कभी तैनात हुए थे। पर अब हालात बदले तो पाकिस्तानी खुफिया संस्था आईएसआई व पाक सेना ने भी अपनी रणनीतिओं को बदल लिया।

नतीजतन आतंकियों के ‘खास पसंद’ और धमाके करने में आसान वाले हथियारों को वह वाया ड्रोन इस ओर भिजवा रही है। इनमें अभी तक हथगोले, टिफिन बम, प्रेशर कुकर बम, स्टिकी बम और छोटी छोटी आईईडी थी। पर अब इनमें परफ्यूम की बोलत टाइप के बोतल बम भी शमिल हो गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि पाक सेना ने और भी कुछ आइटमों को छोटे बमों में बदला है जिनकी पहचान कर पाना आसान नहीं है।

अधिकारियों ने इसे माना है कि पिछले कुछ महीनों से अगर कश्मीर में हथगोलों के हमले बढ़े हैं तो जम्मू संभाग में स्टिकी बम आतंक फैलाए हुए हैं। पकड़े गए अध्यापक-आतंकी ने भी इसे माना है कि कटड़ा में यात्री बस में विस्फोट में उसने स्टिकी बम लगाया था जिसे कई दिनों तक पुलिस इंजन में हुआ धमाका बताती रही थी। इस घटना में चार श्रद्धालु मारे गए थे।

अब सुरक्षाबलों के लिए परेशानी यह है कि वह ड्रोन की उड़ानों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दरअसल एलओसी के इलाकों में पाक सेना ऐसे चीन निर्मित ड्रोनों का इस्तेमाल करने लगी है जो न ही आवाज करते हैं और न ही कोई रोशनी उनमें होती है। यह भी बताया जा रहा है इनमें से कई राडार की पकड़ में भी नहीं आ रहे हैं। एक ऐसा ड्रोन बरामद भी हो चुका है। पर इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्राआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील