लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, LoC पर की गोलाबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 8, 2019 12:53 IST

सीजफायर उल्लंघनः पाकिस्तान ने सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह करीब 10 बजे छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेज 370 के हटने के बाद पाकिस्तान L0C पर लगातार नापाक हरकतें कर रह है और वह सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।उसने रविवार (08 सितंबर) को एकबार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेज 370 के हटने के बाद पाकिस्तान L0C पर लगातार नापाक हरकतें कर रह है और वह सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। उसने रविवार (08 सितंबर) को एकबार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका भारतीय सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'पाकिस्तान ने सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह करीब 10 बजे छोटे हथियारों के साथ गोलीबारी की। साथ ही साथ मोर्टार दागे। उसकी इस हरकर का भारतीय सेना के जवानों ने करारा जवाब दिया है।

इससे पहले पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार और गोले दागे गए थे। छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई थी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

वहीं, आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अगस्त महीने में अखनूर सेक्टर से लेकर उड़ी-गुरेज तक का शायद कोई इलाका बचा होगा जहां इस अवधि में पाक तोपखानों ने सीजफायर के बावजूद गोले न बरसाए हों। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 300 बार से अधिक सीजफायर उल्लंघन सिर्फ अगस्त महीने किया गया।

पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के कारण 5 की जान जा चुकी हैं, बीसियों जख्मी हैं और 100 से अधिक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि सरकारी तौर पर 6 जवान भी इस दौरान शहीद हो चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब