लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना सीमा पर कर रही गोलों की बरसात, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 27, 2019 17:29 IST

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सीमा पर गोलाबारी शुरू कर दी है लेकिन पड़ोसी को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से गोलाबारी शुरू कर फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना का कहना है कि पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, फिलहाल किसी को हताहत होने की खबर नहीं है।

पाक सेना पिछले तीन दिनों से लगातार एलओसी के कई सेक्टरों में गोलों की बरसात कर रही है। जवाबी कार्रवाई में उसे जबरदस्त क्षति पहुंचाने का दावा भी किया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। कल उसने पुंछ और अखनूर के पल्लांवाला में गोले बरसाए थे जबकि परसों राजौरी में भीषण गोलाबारी की गई थी।

सेना प्रवक्ता ने कहा कि इस दौरान भारतीय सेना ने गोलाबारी कर पाकिस्तानी सेना का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान अब एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन का सहारा ले रहा है। एलओसी पर सोमवार को सीजफायर तोड़ने के दो मामले पुंछ में भी देखने को मिले थे। भारतीय सेना ने भी कार्रवाई कर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले सोमवार को एलओसी पर पल्लांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पल्लांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलओसीसीजफायरपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन