लाइव न्यूज़ :

शोपियां फायरिंग मामला: उमर अब्दुल्ला की बात पर बोले उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, वो सेना को लटका देना चाहते हैं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 2, 2018 15:38 IST

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, इस मामले में पुलिस पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर चुकी थी। अब सेना ने एफआईआर की है। हम इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच चाहते हैं।

Open in App

शोपियां फायरिंग मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार से पूछा कि कठुआ में मारी गई बच्ची आसिफा की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई है। कठुआ मामला हैरान करने वाला था पर दुख की बात है कि जांच एजेंसी ने अभी तक मेडिकल रिपोर्ट तक पेश नहीं की है। इसके अलावा उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को महबूबा सरकार से कहा कि आपने सदन में आश्वासन दिया था कि जांच फास्ट ट्रैक तौर पर होगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर चुकी थी। अब सेना ने एफआईआर की है। हम इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच चाहते हैं। इसके लिए विशेष जांच दल का गठन होना चाहिए शोपिंया (फायरिंग) मामले की निष्पक्ष जांच हो सकें। उन्होंने सदन में सरकार की कार्रवाई पर प्रश्र उठाते हुए कहा कि सरकार पता नहीं क्यों मेडिकल रिपोर्ट पेश नहीं कर रही है, जबकि इसके बिना जांच संभव नहीं है।वहीं इस पूरे मामले में उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि, यह दुर्भाग्यवश है कि पूर्व मुख्यमंत्री इस तरह की बातें कर रहे हैं। जो संगठन देश के लिए जान न्यौछावर कर रहा है क्या उसे कानून की मदद लेने का अधिकार नहीं है? वह कह रहे हैं कि काउंटर एफआईआर के लिए सेना को लटका देना चाहिए, लेकिन पत्थरबाजों के खिलाफ उन्होंने एक शब्द तक नहीं बोला।बता दें कि बीते कुछ दिनों में श्रीनगर-शोपियां में पांच नागरिकों की मौत के बाद अलगाववादियों ने विरोध मार्च कर रहे हैं, जिसके चलते प्रशासन ने यहां धारा 144 लगा दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि श्रीनगर में रैनवाड़ी, नौहट्टा, एमआर गंज, सफाकदल, खानयार, मैसूमा और क्रालखुद में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?