लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir News: फारुक अब्दुला से मिले कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली का किया आह्वान

By भाषा | Updated: March 14, 2020 19:05 IST

अब्दुल्ला को सात महीने से अधिक समय तक नजरबंद रखने के बाद शुक्रवार को रिहा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद ने शनिवार दोपहर को यहां के गुपकर इलाके में अब्दुल्ला के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। करीब दो घंटे चली मुलाकात के बाद आजाद ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली के साथ ही सभी राजनेताओं की रिहाई की मांग की।

श्रीनगर: कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात की। अब्दुल्ला को सात महीने से अधिक समय तक नजरबंद रखने के बाद शुक्रवार को रिहा किया गया था।

आजाद ने शनिवार दोपहर को यहां के गुपकर इलाके में अब्दुल्ला के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। करीब दो घंटे चली मुलाकात के बाद आजाद ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली के साथ ही सभी राजनेताओं की रिहाई की मांग की।

आजाद ने पत्रकारों से कहा, ''पहले और सबसे महत्वपूर्ण, किसी भी राजनीतिक गतिविधि को शुरू करने के लिए जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाल होना चाहिए।'' उन्होंने जनसुरक्षा कानून के तहत नजरबंद पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के अलावा सभी नेताओं और व्यक्तियों की रिहाई की मांग की।

आजाद ने कहा, ''लोकतंत्र तब ही बहाल हो सकता है, जब खास प्रावधान के तहत जेलों अथवा गेस्ट हाउस में बंद नेताओं को रिहा किया जाए। जम्मू-कश्मीर के सभी व्यक्तियों को जेल से आजाद होने दीजिए। राजनीतिक गतिविधि शुरू होने दीजिए, पहले लोकतंत्र बचे, फिर हम अन्य लड़ाइयां लड़ते रहेंगे।''

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लागुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया