लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः श्रीनगर के मुजगुंड इलाके में शनिवार से मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों के पांच जवान घायल, इंटनेट ठप्प

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 9, 2018 12:28 IST

शनिवार से चल रही मुठभेड़ के मद्देनजर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अभी तक 235 आतंकी ढेर किए सुरक्षाबलों ने। तलाशी अभियान में इसलिए दिक्कत पेश आ रही थी क्योंकि पत्थरबाज घटनास्थल पर जुट गए थे।इलाके में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है।

जम्मू, 9 दिसम्बरः सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मुजगुंड इलाके में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है और सुरक्षा बल के पांच जवान भी घालय हुए हैं। फिलहाल इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि वे उस मकान के मलबे के ढेर में से शवों की तलाश कर रहे हैं जो मुठभेड़ के दौरान ब्लास्ट कर नेस्तनाबूद कर दिया गया था। सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान में इसलिए दिक्कत पेश आ रही थी क्योंकि पत्थरबाज घटनास्थल पर जुट गए थे। इलाके में इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। फिलहाल मुठभेड़ अपने अंतिम चरण पर है।

शनिवार को सुरक्षाबलों को इस इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस और सीआरपीएफ के तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक से सुरक्षाबलों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जो मुठभेड़ में बदल गयी। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी और दोनों तरफ से गोलियां चल रही थी।

दरअसल श्रीनगर के बाहरी इलाके के परिमपुरा में सुरक्षाबलों ने कासो चलाया था, जिसमें तीन आतंकियों की फंसने की आशंका थी। सुरक्षाबलों ने अपना यह ऑपरेशन मुजगुंड में चलाया था। इस गोलीबारी में पुलिस के दो कर्मी घायल हुए हैं। घायल कर्मियों को बादामी बाग 92 बेस कैंप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक जवान शहीद हुआ है पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान एक घर को उड़ा दिया। इस घर में आतंकी छिपे हुए थे।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा अभियान के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। नवंबर के अंत में पुलवामा में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था। 

याद रहे साल 2018 आतंकवादियों के लिए काल बन कर बीत रहा है। ऑपरेशन ऑल आउट में जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षाबलों ने 234 आतंकवादी मार गिराए गए। साथ ही, पत्थरबाजी की घटना में तेजी से गिरावट आई है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी है। 80 दिनों की अवधि 25 जून से 5 दिसंबर तक के बीच 51 आतंकवादी मारे गए, वहीं 15 सितंबर से 5 दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर घाटी में अभी भी 240 आतंकवादी, जिसमें विदेशी भी शामिल हैं सक्रिय हैं। इस वर्ष 25 जून और 14 सितंबर के बीच सुरक्षाकर्मियों समेत 216 अन्य लोगों को चोटें आईं। 80 दिनों की अवधि 25 जून से 5 दिसंबर तक के बीच दो लोग मारे गए और पत्थरबाजी की घटनाओं में 170 लोग घायल हो गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है