लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के टंगधार में सेना के मेजर ने खुद को मारी गोली, सेना ने कुपवाड़ा में आईईडी को नष्ट किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 18, 2021 20:45 IST

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के टंगधार के टिटवाल में तैनात जैक राइफल के एक मेजर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के तुरंत बाद सेना के मेजर के शव को सैन्य अस्पताल ले जाया गया।सेना की कानवाई को निशाना बनाने के इरादे से आतंकवादियों द्वारा लगाई गई आइईडी को बम निष्क्रिय दस्ते ने नाकाम बना दिया है।आइईडी को बड़े ही सुरक्षित ढंग से मुख्य सड़क से दूर ले जाकर निष्क्रिय किया गया।

जम्मूः कश्मीर के टंगधार इलाके में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी ने अपने आपको गोली मार ली है। इस कारण उसकी मौत हो गई है।

जबकि दूसरी ओर सेना ने कुपवाड़ा में आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीरी के टंगधार क्षेत्र में तैनात सेना के एक मेजर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के टंगधार के टिटवाल में तैनात जैक राइफल के एक मेजर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के तुरंत बाद सेना के मेजर के शव को सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां तमाम अन्य औपचारकिताएं पूरी करने के उपरांत इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

दूसरी ओर जिला कुपवाड़ा में लोनहारे इलाके में सेना की कानवाई को निशाना बनाने के इरादे से आतंकवादियों द्वारा लगाई गई आइईडी को बम निष्क्रिय दस्ते ने नाकाम बना दिया है। आइईडी को बड़े ही सुरक्षित ढंग से मुख्य सड़क से दूर ले जाकर निष्क्रिय किया गया। इस दौरान लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कुपवाड़ा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी गई थी।

पुलिस का कहना है कि आतंकी संगठन सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव के कारण परेशान हो गए हैं। वे किसी भी तरह हमलों को अंजाम देकर घाटी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की फिराक में लगे हुए हैं। वहीं आतंकी मंसूबों से भलीभांति परिचित सुरक्षाबल भी चौकसी बरते हुए हैं।

आज सुबह जिला कुपवाड़ा के लोनहारे इलाके से सेना की कानवाई गुरजरने से पहले हमेशा की तरह रोड आपनिंग पार्टी ने हाईवे की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान लोनहारे इलाके में गश्त में मौजूद जवानों को संदिग्ध परिस्थितियों में बैग मिला था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?