लाइव न्यूज़ :

JK Lok Sabha Election 2024: उमर अब्दुल्ला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अभी संशय बरकरार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 30, 2024 16:21 IST

Jammu Kashmir Lok Sabha Election 2024: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला के उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना हैआज सुबह पत्रकारों के साथ बाते करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान उनके लोकसभा जनादेश पर फैसला करेगानेकां नेता ने कहा कि पार्टी उचित समय पर उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी

जम्मू: नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं फिलहाल संशय बरकरार है। उमर अब्दुल्ला कहते थे इसके प्रति पार्टी फैसला करेगी तो पार्टी सूत्र कहते थे कि उनका नाम बारामुल्ला संसदीय क्षेत्र से तय किया जा चुका है। हालांकि आज सुबह पत्रकारों के साथ बाते करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान उनके लोकसभा जनादेश पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व यह तय करेगा कि उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी या नहीं और किस निर्वाचन क्षेत्र से।

वैसे पार्टी सूत्रों के बकौल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। नेशनल कांफ्रेंस जिला समिति ने लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग के लिए पार्टी आलाकमान को तीन नामों का एक पैनल भेजा है और उमर का नाम शीर्ष पर है। सूची में शामिल अन्य लोगों में नेकां के पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि ज्यादातर नेता चाहते हैं कि उमर बारामुल्ला से चुनाव लड़ें। एक वरिष्ठ नेता जो जिला समिति का भी हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि हमने पार्टी आलाकमान से अनुरोध किया है कि उमर अब्दुल्ला को बारामुल्ला से चुनाव लड़ना चाहिए और सबसे अधिक संभावना है कि वह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जानकारी के लिए 11.47 लाख मतदाताओं वाली बारामुल्ला सीट चार जिलों बारामुल्ला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बडगाम के 16 विधानसभा क्षेत्रों में फैली हुई है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 2014 के लोकसभा चुनावों में यह सीट जीती थी, लेकिन नेकां ने 2019 में इसे छीन लिया। पार्टी के उम्मीदवार अकबर लोन ने पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा अजाज पर 30,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की और आज सुबह श्रीनगर के नवा-ए-सुबह में पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने दोहराया कि पार्टी मेरे लोकसभा जनादेश पर फैसला करेगी। चुनाव के समय अफवाहें आम हैं। यह पार्टी ही निर्णय लेगी कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं और किस संसदीय क्षेत्र से लड़ूंगा। 

उमर ने जोर देकर कहा कि यह व्यक्तिगत रूप से मेरे ऊपर निर्भर नहीं है। पार्टी को मेरे जनादेश पर फैसला करना है। मैं इसे पार्टी पर छोड़ दूँगा। इससे पहले, अफवाहें फैलीं कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह की अफवाहों ने सुझाव दिया कि नेशनल कांफ्रेंस आगामी लोकसभा चुनाव में बारामुल्ला संसदीय सीट के लिए कुपवाड़ा से एक स्थानीय नेता को नामित करेगी, जिससे उमर अब्दुल्ला को मध्य कश्मीर के श्रीनगर से चुनाव लड़ना पड़ेगा।

सवालों के जवाब में, नेकां नेता ने कहा कि पार्टी उचित समय पर उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी और इस स्तर पर नामों का खुलासा करना जल्दबाजी होगी। उमर अब्दुल्ला का कहना था कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा का समय हमारे विवेक पर निर्भर करता है। उम्मीद है कि अधिसूचना के बाद सूची की घोषणा की जाएगी, या शायद नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख के करीब इसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसलिए, जल्दबाजी न करें।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष