लाइव न्यूज़ :

राजौरी में एलओसी पर विस्फोट, सेना का अफसर और जवान शहीद, तीन जख्मी, जांच तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 30, 2021 21:39 IST

उधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों जवानों की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही शहीद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देघायल जवानों को इलाज के लिए कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट किस चीज से हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। नौशहरा सेक्टर के कलाल इलाके में जिस जगह यह हादसा हुआ है।

जम्मूः पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर से सटे राजौरी जिला के नौशहरा सेक्टर में एलओसी के पास रहस्यमयी परिस्थितियों में हुए विस्फोट में भारतीय सेना का एक अफसर और एक जवान शहीद हो गया है। तीन जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों को इलाज के लिए कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को नौशहरा के कलाल सेक्टर में एलओसी के समीप रहस्यमयी विस्फोट हुआ। इसमें सेना के दोएक लेफ्टिनेंट रैंक का अधिकारी और 4 जवान घायल हो गए हैं। लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले थे। सिपाही मंजीत सिंह पंजाब के बठिंडा के सिरवेवाला के रहने वाले थे।

घायलों जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों जवानों की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही शहीद हो गए।

सूत्रों के मुताबिक विस्फोट किस चीज से हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। नौशहरा सेक्टर के कलाल इलाके में जिस जगह यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक वहां पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में जवान लगे हुए थे। 

हालांकि विस्फोट और उसके नतीजे में जख्मी व शहीद होने वाले अफसर व जवान के प्रति सेना की ओर से समाचार भिजवाए जाने तक कोई आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया गया था और न ही इसकी पुष्टि की गई थी।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे