लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 आतंकी ढेर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 10, 2019 14:02 IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को पांच आतंकवादी मारे गये।सेना के एक अधिकारी ने यहां बताया कि आतंकवादियों ने रविवार की सुबह जिले के कल्लेम गांव में सुरक्षाबलों के एक तलाशी दल पर गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के समीप प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें शुरू हो गई। अभी इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां इलाके में व्यवस्था बहाल करने की कोशिश कर रही हैं।

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इस बीच, कुलगाम में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में दो सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए