लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: कोर्ट ने पत्रकार को जमानत दी तो पुलिस जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में ले लिया, अफवाह फैलाने के मामले में गिरफ्तारी

By विशाल कुमार | Updated: January 17, 2022 12:22 IST

पीएसए के तहत किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के 3 से 6 महीने की अवधि के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में पीएसए का इस्तेमाल एक बंदी के खिलाफ उसे अधिक समय के लिए जेल में रखने के लिए बार-बार किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर प्रशासन ने पत्रकार सज्जाद गुल को जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में ले लिया।फर्जी ट्वीट के माध्यम से अफवाहें फैलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।उन पर देश विरोधी नारों के साथ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है।

श्रीनगर: आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार एक पत्रकार को अदालत से जमानत मिलने के एक दिन बाद ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पत्रकार सज्जाद गुल को जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि पत्रकार को जम्मू के कोल बलवाल जेल में भेज दिया गया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसए के तहत किसी व्यक्ति को बिना मुकदमे के 3 से 6 महीने की अवधि के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। ज्यादातर मामलों में पीएसए का इस्तेमाल एक बंदी के खिलाफ उसे अधिक समय के लिए जेल में रखने के लिए बार-बार किया जाता है।

एक समाचार पोर्टल के साथ काम करने वाले सज्जाद गुल को हालिया आतंक रोधी घटनाओं के संबंध में फर्जी ट्वीट के माध्यम से अफवाहें फैलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उन पर देश विरोधी नारों के साथ आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि उनकी गतिविधियां भारत की संप्रभुता, अखंडता और एकता के प्रतिकूल हैं।

कल एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत दे दी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रिहा करने से इनकार कर दिया और बाद में उन्हें पीएसए के तहत हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत में लिए गए पत्रकार के वकील के अनुसार एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपत्रकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील