लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया

By भाषा | Updated: October 10, 2020 09:33 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए, ऑपरेशन खत्ममारे गए आतंकियों में से एक स्थानीय, एम4 रायफल और एक पिस्तौल बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद बलों ने इस इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।

सुरक्षाबलों को ये जानकारी मिली है मारे गए आतंकियों में से एक स्थानीय था। उसकी पहचान तारिक के तौर पर हुई है। मारे गए आतंकियों से एक एम4 रायफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में देर रात 1.30 बजे पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने की भी खबरें आईं। भारतीय सेना ने भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

इससे पहले 7 अक्टूबर को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभरी चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में तलाश अभियान शुरू किया था।

आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। करीब 12 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं