लाइव न्यूज़ :

हिरासत से रिहा होने के बाद उमर अब्दुल्ला बोले, आज मुझे एहसास हुआ कि हम जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 24, 2020 14:26 IST

उमर अब्दुल्ला पर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाए गए आरोप हटाए जाने के बाद रिहाई के आदेश जारी किए गए। गत 10 मार्च को 50 साल के हुए अब्दुल्ला ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद, 232 दिन हिरासत में गुजारे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लगभग आठ महीने बाद मंगलवार (24 मार्च) को हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उनका पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें एहसास हुआ कि वह जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं।

श्री नगरः जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लगभग आठ महीने बाद मंगलवार (24 मार्च) को हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उनका पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें एहसास हुआ कि वह जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब्दुल्ला रिहाई के बाद अपने घर के लिए रवाना हो गए।

समाचार एजेंसी के अनुसाक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'आज, मुझे एहसास हुआ कि हम जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे सभी लोग जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उन्हें इस समय रिहा किया जाना चाहिए। हमें कोरोन वायरस से लड़ने के लिए सरकार के आदेशों का पालन करना चाहिए।'उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'जिस तरह से जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों में टूटा, कैसे बच्चे महीनों तक स्कूल नहीं जा सके, दुकानदारों की कमाई नहीं हुई, शिकारा मालिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, मैं इस बारे में वर्तमान स्थिति के गुजरने के बाद बात करूंगा कि 5 अगस्त 2019 से क्या हुआ?' बता दें, उमर अब्दुल्ला पर जनसुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत लगाए गए आरोप हटाए जाने के बाद रिहाई के आदेश जारी किए गए। गत 10 मार्च को 50 साल के हुए अब्दुल्ला ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद, 232 दिन हिरासत में गुजारे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता को पूर्व में एहतियातन हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पांच फरवरी को उन पर पीएसए लगा दिया गया था।बीते दिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद हसनेन मसूदी ने केंद्र सरकार से जम्मू कश्मीर में और केंद्र शासित प्रदेश से बाहर हिरासत में रखे गए लोगों को रिहा करने की मांग की थी। मसूदी ने कहा था कि जेलें क्षमता से अधिक भरी हुई हैं और यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के विपरीत है। 

दक्षिण कश्मीर से लोकसभा सदस्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा था, 'अंबेडकर नगर, आगरा, तिहाड़ और जम्मू कश्मीर के बाहर की अन्य जेलों में जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में रखे गए सैकड़ों लोगों की दुर्दशा की तरफ आपका ध्यानाकर्षित करना चाहता हूं।' 

उन्होंने कहा था कि इन लोगों को बिना आरोप और मुकदमे के मात्र शक के आधार पर हिरासत में रखा गया है, उन्हें रिहा किए जाने की जरूरत है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और यात्रा तथा यातायात पर रोक लगाई गई है, ऐसे में हिरासत में रखे गए लोगों को रिश्तेदारों के लिए इतनी दूर उनसे मिलने जाना नामुमकिन है। 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लाकोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी