लाइव न्यूज़ :

बारामूला में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: December 1, 2019 16:04 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के सोपोर के राफियाबाद इलाके में ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने कहा कि दो ए के राइफल, ए के राइफल की 2000 गोलियां, तीन आरपीजी चक्र, दो वायरलेस सेट और एक सैटेलाइट फोन जब्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री में एक सैटेलाइट फोन भी शामिल है।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है और गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री जब्त की हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि जब्त सामग्री में एक सैटेलाइट फोन भी शामिल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के सोपोर के राफियाबाद इलाके में ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने कहा कि दो ए के राइफल, ए के राइफल की 2000 गोलियां, तीन आरपीजी चक्र, दो वायरलेस सेट और एक सैटेलाइट फोन जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। प्रवक्ता ने कहा, "भारतीय सेना पाकिस्तान को माकूल जवाब दे रही है।" 

उन्होंने कहा कि अंतिम बार जानकारी मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तान ने अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।" 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी बालाकोट सेक्टर के निकट नियंत्रण रेखा पर सीमा से लगे इलाकों में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे। भारत ने संघर्ष विराम उल्लंघन का "माकूल जवाब" दिया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस