लाइव न्यूज़ :

शहीद अधिकारी परवेज अहमद के परिजन से मिले गृह मंत्री अमित शाह, सरकारी नौकरी के दस्तावेज सौंपे, कहा-बहादुरी पर गर्व

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 23, 2021 16:08 IST

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “गृह मंत्री जम्मू कश्मीर पुलिस के निरीक्षक परवेज के घर गए जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।”

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने शहीद पुलिसकर्मी के परिजन को सांत्वना दी।विधवा फातिमा अख्तर को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के दस्तावेज सौंपे।प्रधानमंत्री मोदी के नए जम्मू कश्मीर के सपने को सच करने के लिए हम सारे प्रयास कर रहे हैं।

जम्मूः तीन दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले शहीद सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। श्रीनगर के नौगाम स्थित शहीद के आवास पहुंचने पर गृहमंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि परवेज की शहादत पर मुझे ही नहीं पूरे देश को गर्व है।

उन्होंने इस दौरान शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहादत देने वाले इंस्पेक्टर परवेज अहमद के परिवार की देखरेख प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहीद के परिजनों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। शाह ने कहा कि इंस्पेक्टर परवेज ने देश के लिए अपनी जान दी है।

उनके परिवार की चिंता अब हमारी जिम्मेदारी है। जानकारी के लिए इंस्पेक्टर परवेज की गत जून 2021 को आतंकियों ने उस समय हत्या की थी जब वह नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे। शोक व्यक्त करने के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने शहीद की पत्नी फातिमा अख्तर से मुलाकात की और उन्हें सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक दस्तावेज भी दिए।

इतना जरूर था कि शनिवार को हो रही तेज बारिश व पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों पर खराब मौसम का कोई असर देखने को नहीं मिला। अमित शाह जब श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे तब भी बारिश हो रही थी।

ठंड भी काफी थी। खराब मौसम की परवाह न करते हुए गृहमंत्री शाह एयरपोर्ट से सीधा शहीद सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार के घर को रवाना हो गए। श्रीनगर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित नौगाम में रहने वाले परवेज के परिजनों से मिलने वह सड़क मार्ग से गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहमनोज सिन्हाPakistan Armyपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?