लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराए चार आतंकवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 20, 2018 19:29 IST

पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने चक फतेहखान के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, 20 मार्चः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हलमटपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा और उनकी ओर से की जा रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबरों के अनुसार, पुलिस से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने चक फतेहखान के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया तो जंगल में छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।

इससे पहले पुलवामा जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता मोहम्‍मद अनवर खान पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद से खोनमोह के बल्हामा इलाके में चले सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद हो गया था। 

वहीं पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा ( एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से 18 मार्च को भारी गोलाबारी की थी, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब पौने आठ बजे बिम्बर गली में संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया था। उन्होंने विशेष रूप से रहवासी इलाकों को निशाना बनाया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत