लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सीबीआई ने निर्मल सिंह के खिलाफ मामला बंद किया, कहा- मामला हाईकोर्ट में लंबित है, RTI से हुआ खुलासा

By विशाल कुमार | Updated: April 13, 2022 12:08 IST

सीबीआई के मुख्य जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) ने एक आरटीआई के जवाब में खुलासा किया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा शिकायत की जांच की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि चूंकि मामला हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है, इसलिए सीबीआई की तरफ से शिकायत को बंद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के गोला-बारूद उप-डिपो के 1,000 गज के भीतर किसी भी संरचना का निर्माण करने पर रोक है।सिंह ने बान में 4 गोला-बारूद उप-डिपो की चारदीवारी से 580 गज के भीतर निर्माण किया है।मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) में दूसरी अपील दायर करने के बाद हासिल हुई जानकारी।

श्रीनगर:सीबीआई ने रक्षा अधिनियम का उल्लंघन कर नगरोटा के निकट बान गांव में एक बंगला बनाने के संबंध में जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, उनकी पत्नी ममता सिंह और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली शिकायत को बंद कर दिया है।

उक्त अधिनियम के तहत, सेना के गोला-बारूद उप-डिपो के 1,000 गज के भीतर किसी भी संरचना का निर्माण करने पर रोक है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई के मुख्य जन सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) ने एक आरटीआई के जवाब में खुलासा किया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा शिकायत की जांच की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि चूंकि मामला हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है, इसलिए सीबीआई की तरफ से शिकायत को बंद किया जाता है।

सीबीआई के सीपीआईओ ने यह जवाब वकील शेख शकील अहमद की आरटीआई पर दिया है जिन्होंने मुख्य सूचना आयोग (सीआईसी) में दूसरी अपील दाखिल कर जानकारी मांगी थी।

निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह द्वारा कथित अवैध बंगले के निर्माण के संबंध में शकील ने 21 सितंबर, 2020 को सीबीआई में शिकायत दर्ज कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम-1988 और आईपीसी के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।

उन्होंने बान में 4 गोला-बारूद उप-डिपो की चारदीवारी से 580 गज के भीतर निर्माण कराने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की थी।

जबकि सेना पहले ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी है और अपने गोला-बारूद डिपो के पास बंगले के निर्माण के खिलाफ सरकारी अधिकारियों को निर्देश देने की मांग कर रही है तो वहीं, जम्मू विकास प्राधिकरण ने बंगले को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है जिसे निर्मल सिंह की पत्नी ने अदालत में चुनौती दी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरBJPसीबीआईहाई कोर्टमनोज सिन्हाManoj SinhaArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?