लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, तलाशी अभियान जारी

By अनिल शर्मा | Updated: June 2, 2023 09:57 IST

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रेतिहार वरीपोरा चौराहे पर फ्रीतिहार क्रीरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी के बाद एक मोबाइल वाहन चेकपॉइंट (एमवीसीपी) लगाया था। आतंकवादियों ने चौकी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें फ्रेस्तिहार क्रीरी गांव में पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को बारामूला में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे।

राजौरीः जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ की सूचना जिले के दसाल वन क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ अभी भी चल रही है। वहीं पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर रखी है और गहन तलाशी अभियान जारी है।

 

गुरुवार को बारामूला में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों ने फ्रेतिहार वरीपोरा चौराहे पर फ्रीतिहार क्रीरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी के बाद एक मोबाइल वाहन चेकपॉइंट (एमवीसीपी) लगाया था। आतंकवादियों ने चौकी को देखते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें फ्रेस्तिहार क्रीरी गांव में पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुहैल गुलजार और वसीम अहमद पाटा के रूप में हुई है।

क्रीरी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चाइनीज पिस्टल, पिस्टल की दो मैगजीन और पंद्रह जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए हैं।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब