लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल आतंकी का शव बरामद, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 11:48 IST

Jammu-Kashmir: अनंतनाग में सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर की हत्या में शामिल रहे आतंकी का शव पुलिस को बरामद हुआ है, इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में सोमवार को आंतकियों ने की थी ट्रक ड्राइवर की हत्याआतंकियों ने सोपोर बस अड्डे पर भी किया था ग्रेनेड हमला, 20 नागरिक हुए थे घायल

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में कटरा के ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त की हत्या में शामिल रहे संदिग्ध आतंकी की लाश पुलिस ने बराबद कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक इस आंतकवादी की पहचान की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को अनंतनाग और सोपोर में आतंकियों द्वारा गोलीबारी और ग्रेनेड हमले के बाद से ही सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। एक आंतकी की लाश बरामद होने के बाद सुरक्षाबल अन्य आंतकियों की तलाश में जुटे हैं।

आतंकियों ने अनंतनाग में की थी ट्रक ड्राइवर नारायण दत्त की हत्या

इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक ट्रक ड्राइवर का नाम नारायण दत्त बताया जा रहा है, जो जम्मू के कटरा के रहने वाले थे। आंतकी पिछले कुछ दिनों में कई ट्रक ड्राइवरों को निशाना बना चुके हैं। आतंकी पिछले कुछ दिनों में नारायण दत्त समेत चार ट्रक ड्राइवरों की हत्या कर चुके हैं।

नारायण दत्त पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को अन्य ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाने से बचा लिया। 

इससे पहले सोमवार को ही आंतिकयों ने सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 20 नागरिक घायल हो गए थे। बीते तीन दिनों में कश्मीर में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है। इससे पूर्व गत शनिवार को श्रीनगर के कर्णनगर इलाके में सीआरपीएफ के छह जवान आतंकियों के ग्रेनेड हमले में जख्मी हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील