लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तीसरी लहर की दस्तक, 22 रेड जोन घोषित, प्रतिबंध लागू, जानें मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 14, 2021 13:54 IST

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,26,904 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 4,414 पर पहुंच गयी।श्रीनगर के एसडीएम ओइस अहमद के बकौल, श्रीनगर जिले के करीब 88 जोन में से 22 में मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं।लापरवाही के कारण ही कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं।

जम्मूः कश्मीर के डाक्टरों के मुताबिक, कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामले तीसरी लहर के संकेत हैं। प्रशासन भी इसे तीसरी लहर की दस्तक को मानते हुए कोरोना पाबंदियां लागू कर रहा है। इन्हीं पाबंदियों के तहत सिर्फ श्रीनगर के ही 22 इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है और इन मुहल्लों के लोगों पर आने जाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।

श्रीनगर के एसडीएम ओइस अहमद के बकौल, श्रीनगर जिले के करीब 88 जोन में से 22 में मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने माना है कि इन इलाकों को रेड जोन मान कर बेरिकेडस लगाए गए हैं। हालांकि उनका कहना था कि लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ही कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं।

कश्मीर के अन्य इलाकों में भी कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं। हालांकि जम्मू भी अब कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक से डरने लगा है पर लापरवाही में वह कश्मीर के साथ कदमताल कर रहा है। बाजारों में भीड़ और बिना मास्क के घूमते लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है पर लोग फिर भी बेपरवाह हैं।

श्रीनगर में ही एक सप्ताह में ऐसे 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं तो पूरे कश्मीर में अभी तक हजारों लोगों से करोड़ों का जुर्माना वसूला जा चुका है। सवा सौ के करीब लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन सबके बावजूद प्रशासन का अब कहना है कि वे तीसरी लहर को आने से नहीं रोक सकते क्योंकि लापरवाही भारी पड़ने जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में जम्मू क्षेत्र से 16, जबकि कश्मीर क्षेत्र से 89 मामले हैं। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 41 नये मामले, जबकि बारामूला जिले में 13 नये मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,285 है जबकि अब तक 3,21,205 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट