लाइव न्यूज़ :

बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भुठभेड़, एक आतंकी की लाश मिली

By रजनीश | Updated: June 22, 2019 11:53 IST

अनंतनाग में सोमवार से जारी मुठभेड़ में सज्जाद भट्ट के साथ एक और आतंकी भी मारा गया। इस घटना में सेना का एक मेजर भी शहीद हो गया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के बोनियार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में एक आतंकी की बॉडी मिली है। हालांकि अभी तक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। 

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर समाप्त हो गया है। इससे पहले भारतीय सुरक्षा बलों को मंगलवार को घाटी में उस समय बड़ी सफलता मिली जब जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी सज्जाद मकबूल भट्ट मारा गया। घाटी में 14 फरवरी को हुए पुलवामा अटैक में 40 सीआरपीएफ के जवान मारे गए थे। सेना पर हुए इस हमले में जिस मारुति ईको वैन का इस्तेमाल किया गया था उसका मालिक सज्जाद भट्ट  ही था।

इससे पहले अनंतनाग में सोमवार से जारी मुठभेड़ में सज्जाद भट्ट के साथ एक और आतंकी भी मारा गया। इस घटना में सेना का एक मेजर भी शहीद हो गया। सेना के स्पोक्समैन कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि इस ऑपरेशन में दो आतंकी मारे गए साथ ही सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है।

सोमवार को ही पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए आतंकवादियों ने धमाका किया था जिसमें नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गए थे। घायल जवानों में दो की मंगलवार को मौत हो गई। बाकी जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह विस्फोट उस इलाके से 27 किलोमीटर दूर हुआ, जहां 14 फरवरी का आत्मघाती हमला हुआ था। 

पिछले सप्ताह, बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने अनंतनाग में अर्द्धसैन्य बल के एक गश्ती दल पर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए। हमले के तुंरत बाद घटनास्थल पर पहुंचे जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को बुलेट प्रूफ वाहन से बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया था। उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया लेकिन बीते रविवार को उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया