लाइव न्यूज़ :

गले की फांस बन गई है कोकरनाग की जंग, छठे दिन भी कोई कामयाबी नहीं लगी हाथ नहीं

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 18, 2023 15:15 IST

खबर यह भी आ रही है कि आतंकी उस ठिकाने पर हैं ही नहीं हैं जहां सेना व अन्य सुरक्षाबल छह दिनों से हजारों गोलियां, सैंकड़ों, ग्रेनेड और मोर्टार के गोले दाग चुके हैं।

Open in App

श्रीनगर: पिछले छह दिनों से जो हजारों सैनिक अनंतनाग के कोकरनाग के पहाड़ों में आतंकियों से जूझ रहे हैं वह जंग अब गले की फांस बन गई है।

डेढ़ सौ घंटों के बाद भी सेना और अन्य सुरक्षाबल इस स्थिति में नहीं हैं कि वे आतंकियों के मारे जाने की उन खबरों की पुष्टि कर सके जिनके प्रति कुछ अति उत्साही पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है।

हालांकि कल देर रात सुरक्षाबलों ने उस इलाके से एक बुरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया है जिसके प्रति कोई भी दावा करने से पहले उसका डीएनए परीक्षण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये शव आतंकी उजैर खान का हो सकता है। ऐसे में अब आतंकी उजैर खान के परिवार के सदस्यों का डीएनए सैंपल इसकी पड़ताल की जाएगी। 

यह बात अलग है कि सुरक्षाबल जले हुए शव के कपड़ों से यह दावा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह आतंकी या उस मुखबिर का शव हो सकता है जिसने सुरक्षाबलों के साथ डबल क्रास किया था।

याद रहे कोकरनाग में हुई मुठभेड़ में 13 सितंबर को तीन सुरक्षा अधिकारी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा टीआरएफ ने ली थी। बताया जा रहा है कि इस हमले में 10 लाख के इनामी आतंकी उजैर का हाथ है।

उजैर खान स्थानीय आतंकवादी है, जो कोकेरनाग के नौगम गांव का रहने वाला है। वह जून 2022 से आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है।

वैसे एक खबर यह भी आ रही है कि आतंकी उस ठिकाने पर हैं ही नहीं हैं जहां सेना व अन्य सुरक्षाबल छह दिनों से हजारों गोलियां, सैंकड़ों, ग्रेनेड और मोर्टार के गोले दाग चुके हैं। इसमें हेरोन मार्क 2 अत्याधुनिक ड्रोन द्वारा गिराए जाने वाले बम भी शामिल हैं। अपुष्ट खबरें कहती हैं कि आतंकी फरार होने में कामयाब हुए हैं।

जबकि कुछ अधिकारी ड्रोन द्वारा ली गई फोटो के आधार पर कहते थे कि तीन आतंकियों के शव उस गुफा के बाहर दिख रहे हैं जहां तक 6 दिनों के बाद भी सुरक्षाबल पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।

वैसे कश्मीर में यह कोई पहली ऐसी मुठभेड़ नहीं है जो इतनी लंबी चली हो या फिर ऐसी कोई पहली मुठभेड़ भी नहीं है जिसमें कोई कामयाबी हाथ न लगी हो। कश्मीर में फैले आतंकवाद के इतिहास में ऐसी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि यह पहला ऐसा हमला था जिसमें एक साथ तीन वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरArmyआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप