लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में आतंकी हमला, एक पुलिस अफसर और दो CRPF जवान शहीद

By विनीत कुमार | Updated: August 17, 2020 10:51 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के क्रेइरी इलाके में आतंकियों ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वे भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीदएक स्पेशल पुलिस अफसर और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए हैं

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार सुबह हुए एक आतंकी हमले में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर हमला किया। इस आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो हुए हैं। मामले में और जानकारी का इंतजार है।

इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया फिलहाल जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने आज सुबह क्रेइरी इलाके में नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की।

इससे पहले रविवार (16 अगस्त) को भी ऐसा मामला सामने आया था। दरअसल, बारामूला जिले में रविवार को आतंकवादियों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान में लगे सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलीबारी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में वारपुरा और डांगरपुरा में बागों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले शुक्रवार को भी आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उस हमले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ होने की बात सामने आई थी।

इन सब के बीच पाकिस्तान की ओर से भी पिछले कुछ दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा है। पाक सेना ने रविवार की शाम को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों और चौकियों पर गोलाबारी की। शाम सात बजे के आसपास नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से गोलाबारी शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप