लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 3 घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 27, 2021 13:56 IST

कुलगाम जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर ये हमला बुधवार सुबह किया गया। फिलहाल इस घटना को अंजाम देकर भागने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम जिले के शम्सीपोरा इलाके सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमलाघायल जवानों को पचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैहमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नामक एक नए आतंकवादी संगठन ने ली है

जम्‍मू: आतंकि‍यों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के शम्सीपोरा इलाके में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी को निशाना बनाकर आईईडी से हमला किया। इससे 3 जवान घायल हो गए जबकि एक जवान शहीद हो गया है। 

इस हमले में घायल जवानों को उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स नामक आतंकवादी संगठन ने ली है। यह आतंकी संगठन करीब एक सप्ताह पहले ही अस्तित्व में आया है। 

सैन्य प्रवक्ता ने इस आतंकी हमले की पुष्टि की है। शहीद हुए जवान दीपक कुमार हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे। वहीं, घायलों में ओडिशा के सुंदरगढ़ के समीका और मेथिल बार्ल सहित राजस्थान के नागौर के कन सिंह के नाम शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के शमसीपोरा हाईवे पर सुरक्षाबलों का दस्ता गश्त कर रहा था कि अचानक सुबह आतंकवादियों द्वारा एक स्कूल के समीप लगाई गई आइईडी विस्फोट से चार जवान घायल हो गए। 

इस घटना को अंजाम देने के उपरांत आतंकवादी घटनास्थल से फरार हो गए। फिलहाल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है। तमाम नाकों को मुस्तैद कर दिया गया है। 

नाकों से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की तलाशी ली जा रही है। कुलगाम के एसएसपी का कहना है कि इस आइईडी विस्फोट के उपरांत पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों की टीम भी घटनास्थल पर है जहां तमाम जांच की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो