लाइव न्यूज़ :

कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर राज्य सभा में तीखी बहस, बीजेपी सांसद ने कांग्रेस को याद दिलाई महाभारत की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 13:40 IST

भूपेंद्र यादव ने कहा यह ऐसा मौका है जब पार्टियों को आपसी राजनीति भूलकर एक साथ खड़ा होना चाहिए। भूपेंद्र यादव ने चर्चा के दौरान अपने भाषण में महाभारत के एक प्रकरण की याद दिलाते हुए यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद भूपेंद्र यादव ने आर्टिकल 370 पर कांग्रेस से सरकार का साथ देने की अपील कीबीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा- जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए यह एक बेहद जरूरी कदम है

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के प्रस्ताव पर सोमवार को राज्य सभा में बहस के दौरान बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को महाभारत की कहानी याद दिलाते हुए इस मसले पर सरकार का साथ देने की अपील की। भूपेंद्र यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए यह एक बेहद जरूरी कदम उठाया गया है। भूपेंद्र यादव ने चर्चा के दौरान अपने भाषण में महाभारत के एक प्रकरण की याद दिलाते हुए यह बात कही।

भूपेंद्र यादव ने कहा, 'महाभारत काल में जब पांडव वनवास झेल रहे थे तो दुर्योधन काफी खुश था। वह यह देखने गया कि इन मुश्किल हालाक में पांडव जंगल में कैसे रह रहे हैं लेकिन वहां के लोगों ने उसे बंधक बना लिया। युद्धिष्ठि को जब यह बात पता चली तो दु्र्योधन की मदद के लिए गये और कहा कि भले ही वे कौरव और पांडव अलग-अलग हैं लेकिन यहां वे 105 हैं।' 

इससे पहले अमित शाह ने जब जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और उसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विधेयक पेश किया तो राज्य सभा में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला। हंगामे के बीच पीडीपी के दो राज्य सभा सांसदों ने भारतीय संविधान की प्रतियां फाड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद उन्हें मार्शलों ने सदन से बाहर किया। विरोध में पीडीपी सांसदों ने अपना कुर्ता भी फाड़ लिया।

हालांकि, बसपा समेत एआईएडीएमके और बीजेडी ने सरकार को इस मसले पर समर्थन दिया। शिवसेना भी सरकार के साथ खड़ी रही लेकिन जेडीयू ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के पक्ष में नहीं है।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे