लाइव न्यूज़ :

गैर कश्मीरियों को मकान और जमीन मत बेचो, कश्मीर के लोगों को धमकियां दे रहे हैं आतंकी, परिणाम भुगतने की चेतावनी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 11, 2020 16:00 IST

आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने धमकी भरे पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस ने पोस्टरों को जब्त करके जांच शुरू कर दी है। बीते दो दिनों के दौरान श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में तहरीक उल मुजाहिदीन के पोस्टर पाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए धमकी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन, मकान या दुकान किसी गैर कश्मीरी को न बेचे।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटा दिया था। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के लागू होने के बाद से प्रदेश में अब डोमिसाइल के आधार पर वह लोग भी अपने लिए जमीन, मकान, दुकान खरीद सकते हैं।पाकिस्तान में बैठे आतंकियों में भी भारी बौखलाहट है। यही वजह है कि आतंकी संगठन अब लोगों को धमकी देने पर उतर आए हैं।

जम्मूः इसे आतंकियों की हताशा ही कही जा सकती है कि वे अब कश्मीर के लोगों को धमकियां दे रहे हैं कि वे गैर कश्मीरियों को मकान और जमीन नहीं बेचें।

आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने धमकी भरे पोस्टर जारी किए हैं। पुलिस ने पोस्टरों को जब्त करके जांच शुरू कर दी है। बीते दो दिनों के दौरान श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में तहरीक उल मुजाहिदीन के पोस्टर पाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए धमकी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन, मकान या दुकान किसी गैर कश्मीरी को न बेचे।

आदेश न मानने वालों को परिणाम भुगतने की चेतावनियां दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटा दिया था। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के लागू होने के बाद से प्रदेश में अब डोमिसाइल के आधार पर वह लोग भी अपने लिए जमीन, मकान, दुकान खरीद सकते हैं जो पुश्तैनी तौर पर प्रदेश के निवासी नहीं हैं लेकिन बीते कई सालों से जम्मू कश्मीर में ही बसे हुए हैं। इससे आतंकी और अलगाववादी बौखला गए हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों में भी भारी बौखलाहट है। यही वजह है कि आतंकी संगठन अब लोगों को धमकी देने पर उतर आए हैं।

बीते दिनों आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने जिहादी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने अंजाम दिया था। सेना की 15वीं कोर का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने कहा था कि लोगों ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान खत्म किए जाने के फैसले को सकारात्मक तरीके से लिया है। हमने लंबे समय बाद शांति देखी है। उन्होंने कहा था कि इसी शांति से बौखलाया पाकिस्तान घाटी को अस्थिर करने की कोशिशें कर रहा है।

यही नहीं आतंकियों ने कश्मीरियों को अपने कारोबार में बाहरी राज्य के लोगों को शामिल नहीं करने के लिए भी चेताया है। आतंकियों ने बाहर के लोगों को धमकी दी है कि वह कश्मीर में हिंदुस्तान और आरएसएस के एजेंडे के तहत प्रवेश नहीं करें। बता दें कि आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के कैडर वादी में नाममात्र ही हैं। हालांकि, इसी संगठन से जुड़े आतंकियों ने बीते तीन सालों के दौरान इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर और अंसार गजवातुल हिंद जैसे आतंकी संगठनों का भी हिस्सा बने हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)धारा ३७०गृह मंत्रालयआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे